क्रिकेट

VIDEO: कैमरन ग्रीन ने लिया अजिंक्य रहाणे का बेमिसाल कैच, यहां देखिए वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 9, 2023, 07:02 PM IST

Cameron Green catch video: लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सभी दिग्गज बल्लेबाज पहली पारी में असफल रहे, लेकिन अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी का अंत कैमरन ग्रीन के एक बेमिसाल कैच के जरिए हुआ।

Image

कैमरन ग्रीन का शानदार कैच

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023
  • अजिंक्य रहाणे ने खेली 89 रनों की शानदार पारी
  • कैमरन ग्रीन के शानदार कैच के हुए शिकार

IND vs AUS, WTC Final 2023, Cameron Green catch: आईपीएल खत्म हो चुका है, फॉर्मेट भी बदल चुका है, लेकिन लंदन में खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में कुछ खिलाड़ी अभी भी अपना आईपीएल वाला फॉर्म बरकरार रखे हुए हैं। कुछ बल्लेबाजी में तो कुछ फील्डिंग और गेंदबाजी में भी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे इस खिताबी टेस्ट मैच की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स वाले फॉर्म को जारी रखते हुए तब 89 रनों की पारी खेली जब शीर्ष के बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे। वहीं रहाणे आउट हुए मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन के एक शानदार कैच पर।

भारत अपनी पहली पारी में शीर्ष के सभी अहम विकेट गंवा चुका था, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने शार्दुल ठाकुर के साथ ऐसा खूंटा गाड़ा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी दंग रह गए। इन दोंनों के बीच सातवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी में मुख्य किरदार अजिंक्य रहाणे रहे जो तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे। वो सिर्फ 11 रन दूर थे, लेकिन तभी 62वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने गली दिशा में एक शॉट खेलने का प्रयास किया।

रहाणे का शॉट अच्छा था लेकिन कैमरन ग्रीन की फुर्ती और उनकी कद-काठी उससे भी बेहतर साबित हुई। ग्रीन ने शानदार अंदाज में डाइव लगाते हुए चंद सेकेंड में गेंद को अपने एक हाथ में थाम लिया और सभी दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने लगे, आखिर कैच ही इतना जबरदस्त था।

यहां देखिए उस शानदार कैच का वीडियो

रहाणे के आउट होने के बाद कुछ देर तक मोहम्मद शमी (13) ने शार्दुल ठाकुर का अच्छा साथ दिया और ठाकुर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। शार्दुल ठाकुर ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर आउट होने से पहले 109 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और एक बार फिर साबित किया कि वो बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।

भारतीय टीम 296 रन पर सिमटी और फॉलोऑन तो बचा लिया लिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास अब भी 175 रनों की बढ़त रही। अब भारतीय गेंदबाजों को कुछ करिश्मा करके ही दिखाना होगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article