IND vs AUS 2nd ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीत कर टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और दूसरा मुकाबला जीत कर उसकी कोशिश सीरीज को अपने पक्ष में करने पर होगी।
पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में जिस तरह का प्रदर्शन किया था, वह काबिले तारीफ है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी तो बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर को छोड़कर सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। अय्यर भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। शमी ने इस मुकाबले में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए। टीम इंडिया जहां इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज में वापसी करने का आखिरी मौका है।
कैसी होगी दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
इस मुकाबले में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो टीम इंडिया शायद ही अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करेगी, यही कारण है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की गुंजाइश न के बराबर है, हालांकि टीम बुमराह को रेस्ट देकर मोहम्मद सिराज को वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में भी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में सीन एबॉट की जगह टीम नाथन एलिस को आजमा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन।
भारत का प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
