क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI बारिश रुकी फिर शुरू हुआ मुकाबला, जानिए कैसा है इंदौर के पिच का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 26, 2023, 11:51 AM IST

आज (24 September 2023) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही है। जानिए इंदौर का मौसम और होलकर स्टेडियम की पिट का हाल?

Image

IND vs AUS 2nd ODI बारिश रुकी फिर शुरू हुआ मुकाबला, जानिए कैसा है इंदौर के पिच का हाल

आज (24 September 2023) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने 9.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन कर खेल रही है। लेकिन इस बीच बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ देर के विलंब के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ।

बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही है। ऐसे में दोनों टीमों का सामना एक ऐसे मैदान पर होने जा रहा है जहां रनों का पहाड़ खड़ा होता है। ऐसे में विश्व कप से पहले दो धाकड़ टीमों के बीच भिड़ंत के दौरान प्रशंसकों का जमकर मनोरंजन होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि इंदौर के मौसम का रविवार को कैसा रहेगा हाल और कैसा रहेगा होलकर स्टेडियम की पिच का मिजाज?

IND vs AUS LIVE SCORE : भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मुकाबला के हर अपडेट यहां देखें

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs AUS Pitch Report)

इंदौर का मैदान हमेशा से चौकों छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है। इस मैदान पर रनों का पहाड़ खड़ा होता है। यहां की बाउंड्री छोटी हैं और पिच सपाट जिसका फायदा उठाते हुए यहां खेले गए पिछले मुकाबले में भारतीय टीम मे रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत 385 रन का विशाल स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ खड़ा किया था। जिसके जवाब में कीवी टीम 295 रन पर ढेर हो गई थी लेकिन उन्होंने भी 7 रन प्रतिओवर के हिसाब से लक्ष्य का पीछा किया था। ऐसा ही भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में देखने को मिलेगा। इंदौर की पिच पर बल्लेबाजों की चांदी होने वाली है और गेंदबाजों की जमकर धुनाई।

आज कैसा होगा इंदौर का मौसम? (Indore Weather Forecast Today 24 Sep 2023)

इंदौर में शनिवार को बारिश हुई थी। जिसकी वजह से वहां गर्मी से राहत मिली है। रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान बारिश की आशंका है लेकिन वो 20 प्रतिशत है। मोहाली में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भी बारिश की वजह से मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था लेकिन उसका मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। ऐसा ही कुछ हाल इंदौर में रहेगा। बादल लुका छिपी का खेल खेल सकते हैं लेकिन रद्द हो ऐसा नौबत नहीं आएगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article