क्रिकेट

IND vs AFG: भारतीय बल्लेबाजों को नेट पर अभ्यास कराएंगे नबी और जीशान सहित 7 गेंदबाज

IND vs AFG: औकिब नबी डार को अफगानिस्तान के खिलाफ छह जून से यहां शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत के नेट अभ्यास सत्र के लिए चुने गए सात गेंदबाजों में शामिल किया गया है। नबी को इस मैच के लिए टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर चयन समिति को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Image

औकिब नबी

Photo : AP

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी डार को अफगानिस्तान के खिलाफ छह जून से यहां शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत के नेट अभ्यास सत्र के लिए चुने गए सात गेंदबाजों में शामिल किया गया है। नबी को इस मैच के लिए टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर चयन समिति को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

नबी के अलावा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी को भी नेट अभ्यास के लिए बुलाया गया है क्योंकि अफगानिस्तान की टीम में कलाई के स्पिनर होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ’’औकिब नबी को भारतीय नेट अभ्यास सत्र में शामिल होने के लिए कहा गया है।

औकिब ही नहीं छह अन्य गेंदबाजों को भी नेट अभ्यास के लिए बुलाया गया है। भारतीय टीम के दो प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा सात दिन में आईपीएल के तीन मैच खेलने के कारण नेट अभ्यास में पूरी ताकत नहीं झाेंक सकते हैं। बल्लेबाजों को पर्याप्त अभ्यास की जरूरत है।’’

नबी ने 60 विकेट लेकर जम्मू कश्मीर को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन भारतीय टीम में उनके बजाय पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को प्राथमिकता दी गई। भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र में सभी खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

आईपीएल की उपविजेता गुजरात टाइटंस के सात खिलाड़ी (कप्तान शुभमन गिल, बी साई सुदर्शन, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और वाशिंगटन सुंदर) टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

आईपीएल के युवा खिलाड़ियों में से कई धुरंधरों को इस साल टीम इंडिया में मौका मिलने के आसार हैं। इसमें वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए टीम में एंट्री मिल ही चुकी है और शायद अगले साल वो टीम इंडिया का हिस्सा भी बन जाएं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article