क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, बन जाएगा बड़ा रिकॉर्ड

Rohit Sharma New Record: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व भारतीय वनडे टीम के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा अगर फिट रहे और अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले वनडे सीरीज के पहले मैच में उतरे तो एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच
  • रोहित शर्मा बनाएंगे खास रिकॉर्ड
  • मैदान पर उतरते ही हिटमैन के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज शनिवार को होने जा रहा है। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में 50 ओवर क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कई सितारों पर फैंस की नजरें रहेंगी, लेकिन जो एक खिलाड़ी सबसे ज्यादा फैंस को आकर्षित करने वाला है, वो हैं 'हिटमैन' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान व मौजूदा ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जो अगर फिट रहे तो ना सिर्फ लंबे समय बाद भारत की नीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे बल्कि ग्राउंड पर आते ही एक बहुत बड़ा व खास वनडे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा को फिटनेस टेस्ट पास करना था और इसे पास करने के बाद ही वह टीम से जुड़े। उन्हें IPL 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। रोहित प्लेइंग-11 में तो लौटे, लेकिन वापसी के बाद वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खेलते नजर आए। अब रोहित वनडे सीरीज में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के लिए कमर कस चुके हैं।

ग्राउंड पर आते ही रोहित बनाएंगे ये खास रिकॉर्ड

शनिवार को अगर रोहित शर्मा मैदान पर उतरे तो उनकी उम्र होगी 39 साल और 44 दिन। इसी के साथ वो भारत के लिए वनडे मैच खेलने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड अभी पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज है, जो अक्टूबर 1989 में अपने आखिरी वनडे मैच के दिन 39 साल और 36 दिन के थे।

महान सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने जब अपना आखिरी वनडे मैच खेला, तब वे 38 साल के थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मार्च 2012 में खेला था। 2013 में जब 'मास्टर ब्लास्टर' ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला, तब वे 40 साल से ज़्यादा उम्र के थे। साल 2007 में अपना वनडे करियर शुरू करने वाले रोहित अगर रोहित आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलते रहते हैं, तो वे 40 साल की उम्र में वनडे खेलने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article