क्रिकेट

IND vs AFG 1st T20I Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच आज, जानिए कैसी है कोटला की पिच और मौसम

ND vs AFG 1st T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भले ही भारत में खेला जा रहा है लेकिन इस मैच की मेजबानी अफगानिस्तान कर रही है। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय टीम पहली बार अपने घर में मेहमान की तरह खेलती नजर आएगी। यहां हम जानेंगे आज होने वाले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

Image

भारत-अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट (फोटो साभार- BCCI)

IND vs AFG 1st T20I Pitch Report: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में जीत के इरादे से उतरेगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम भले ही भारत में खेल रही है लेकिन वह भारतीय टीम की मेजबानी करेगी। वहीं भारत की टीम पहली बार अपने ही घर में मेहमान बनकर उतर रही है। अफगानिस्तान की टीम अपनी मेजबानी में जीत से शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी एक बार भी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। वही अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे।

भारत और अफगानिस्तान हेड टू हेड (IND vs AFG Head To Head)

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 इंटरनेशनल में अब तक 9 मैच हुए हैं। भारत ने 8 मुकाबले जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। अफगानिस्तान को अभी भी भारत के खिलाफ अपनी पहली T20I जीत की तलाश है। दिल्ली में दोनों टीमें पहली बार T20I में आमने-सामने होंगी।

आज के भारत बनाम अफगानिस्तान पहले T20I की पिच रिपोर्ट (IND vs AFG 1st T20I Pitch Report)

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मैच अरुण जेटली स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। कोटला की पिच हमेशा से बैटिंग के लिए जन्नत मानी जाती है। यहां बाउंड्री छोटी हैं- स्क्वायर 65 मीटर और स्ट्रेट 68 मीटर के आसपास, और आउटफील्ड काफी तेज है। पिच में अच्छा बाउंस और कैरी है, जिससे नई गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। इसलिए पावरप्ले में रन बरसने की उम्मीद है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच और सपाट हो जाएगी। सूखी सतह होने से स्पिनर्स को बीच के ओवरों में थोड़ी ग्रिप मिलेगी। यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है। T20I में यहां का औसत पहली पारी का स्कोर 164 से 170 के बीच है। अब तक यहां 15 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं जिसमें 10 बार चेज करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर भारत का 221/9 है जो बांग्लादेश के खिलाफ बना था, जबकि लोएस्ट स्कोर 120 रन श्रीलंका का है। हाईएस्ट चेज 212/3 है जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ किया था। शाम के मैच में ओस का असर रहेगा, इसलिए टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? (Players To Watch Out For In IND vs AFG T20I Series 2026)

मेजबान टीम इंडिया और मेहमान अफगानिस्तान के बीच आज से दिल्ली में शुरू हो रही 3 टी20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी पर टिकी होंगी। इसके अलावा कप्तान अय्यर (Shreyas Iyer) तो लय में हैं ही लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी जिससे काफी आस होगी, वो हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जिन्होंने वापसी की है। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से उनके कप्तान इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) से फैंस को उम्मीदें रहने वाली हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप रहेगी और शाम को मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद पकड़ने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

टी20 सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें (India and Afghanistan Squads For T20I Series)

भारत की T20I टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान की T20I टीम:

इब्राहिम ज़ादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article