IND U19 vs NZ U19 Highlights: इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड यू19 मैच हाइलाइट्स| भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से दी मात, टॉप पर रहते हुए की सुपर-6 में एंट्री
IND U19 vs NZ U19 Highlights: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सुपर-6 में एंट्री करने में सफल रही। भारत ने ग्रुप दौर का अंत तीन मैच में तीन जीत के साथ किया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
IND U19 vs NZ U19 Highlights: इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड यू19 मैच हाइलाइट्स| भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से दी मात, टॉप पर रहते हुए की सुपर-6 में एंट्री
न्यूजीलैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के बारिश से प्रभावित मुकाबले में 36.2 ओवर में 10 विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को 130 रन(डीएलएस से रिवाइज्ड टारगेट) बनाने हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। 7.1 ओवर में 21 रन पर बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया। इसके बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इसे 37 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में न्यूजीलैंड को स्कोर जल्दी जल्दी 2 विकेट गंवाने के बाद 22 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों जैकब कॉटर(23), जसकरण संधू(18), कैलम सैमसन (37) और सेल्विन संजय ने दम दिखाते हुए टीम को 37 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन तक पहुंचा दिया। सैमसन 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मैसन क्लार्क के हेनिल पटेल की गेंद पर बोल्ड होते ही न्यूजीलैंड की पारी का अंत हो गया। भारत के लिए आरएस अंबरीश सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं तीन सफलता हेनिल पटेल की झोली में गए। एक-एक विकेट खिलान पटेल, मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान की झोली में गया।
भारत और न्यूजीलैंड के अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 के ग्रुप दौर के मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने शुरुआत दो मुकाबलों में यूएसए और बांग्लादेश को मात देकर पहले ही दूसरे दौर(सुपर-6) में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। वहीं न्यूजीलैंड के शुरुआत दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। पाकिस्तान की अमेरिका के खिलाफ जीत ने उसकी सुपर-6 राउंड में 2 अंक के साथ जगह पक्की कर दी। भारत,बांग्लादेश और न्यूजीलैंड तीनों सुपर-6 राउंड में पहुंच चुके हैं। ऐसे में भारत यू-19 और न्यूजीलैंड यू-19 के बीच खेला जाने वाला मुकाबला महज औपचारिकता रह गया है। लेकिन आज का मुकाबला में जीत दर्ज करके भारतीय टीम ग्रुप बी में टॉप पर रहना चाहेगी। टीम इंडिया की कमान आयुष म्हात्रे(Ayush Mhatre) के हाथों में है वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम जोन्स (Tom Jones) के हाथों में है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
बारिश की वजह से मैच को 37-37 ओवर का कर दिया गया है।
