india u-19 vs bangladesh u-19 world cup 2026 Highlights: भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, विहान मल्होत्रा ने अपनी फिरकी से पलटी हारी बाजी
IND U19 vs BAN U19 Match Highlights: भारत की अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में 18 रन के अंतर से मात देकर अंडर-19 विश्व कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से हारी बाजी पलट दी। ऐसा रहा मैच के पल पल का रोमांच।
india u-19 vs bangladesh u-19 world cup 2026 Highlights: भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, विहान मल्होत्रा ने अपनी फिरकी से पलटी हारी बाजी
india vs bangladesh u19 today match Highlights:अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का विजयी अभियान जारी है। पहले मैच में जहां यूएसए को मात दी वहीं, दूसरे मैच में बांग्लादेश को शिकस्त दी। बारिश से प्रभावित इस रोमांचक मुकाबले में विहान मल्होत्रा ने हारी हुई बाजी पलट दी। मैच में इंडिया अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 238 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी (72) और अभिज्ञान कुंडु (80) ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। 6 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद कप्तान अजीजुल हकीम तमीम ने बेग के साथ मिलकर टीम को वापसी का मौका दिया। 90 के स्कोर पर बांग्लादेश ने मात्र दो विकेट गंवाए थे। तभी बारिश आ गई। भारी बारिश के चलते मैच को 29-29 ओवर का कर दिया और बांग्लादेश को 165 रन का लक्ष्य मिला। यहां से बांग्लादेश ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने टीम को वापसी का मौका दिया। 106 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। इसके बाद विकेटों की झड़ी लगाई। अगले 40 रन के अंदर टीम ने अपने 7 विकेट गंवा दिए।
विहान मल्होत्रा ने पटली हारी बाजी
विहान मल्होत्रा ने 4 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए और हारी बाजी पलटकर टीम इंडिया के नाम कर दी। विहान मल्होत्रा को उनकी मैच जिताऊ गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बारिश के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो भारतीय स्पिनर्स ने बांग्लादेश को वापसी का मौका नहीं दिया। बांग्लादेश के कप्तान हकीम की 51 (72) रन की अर्धशतकीय पारी पर पानी फेर दिया। भारत के लिए विहान के अलावा दो विकेट खिलान पटेल ने लिए। वहीं एक-एक सफलता दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने अपने नाम किए।
भारत ने बनाए 238 रन
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 49 ओवर में रन का स्कोर खड़ा कर सकी। बांग्लादेश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। वैभव सूर्यवंशी ने 72 (67) और अभिज्ञान कुंडू ने 80(112) रन की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। कनिष्क चौहान ने 28(26) रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए अल फहाद ने 38 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं 2-2 विकेट इकबाल हुसैन इमोन और अजीजुल हाकिम के खाते में गए। एक सफलता शेख परवेज जिमोन को मिली। जीत के लिए बांग्लादेश को 239 रन का आसान लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाजों के सामने इस लक्ष्य को बचाने की बड़ी चुनौती है।
अंडर-19 विश्व कप में आज आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की बांग्लादेश से भिड़ंत हो रही है। भारतीय टीम का यह टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला है। इससे पहले गुरुवार को बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया को 96 रन के लक्ष्य का पीछा करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अमेरिकी टीम को 107 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद बारिश की वजह से मैच रुका रहा और 37 ओवर में 96 रन का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को बांग्लादेश के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। बांग्लादेश का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जो टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
भारत बनाम बांग्लादेश आज के पहले वनडे मैच का टॉस टाइम (IND U19 VS Ban U19 Today Match Toss Time):
भारत बनाम बांग्लादेश टॉस का समय (IND U19 vs BAN U19 Toss Time). भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 12.30 बजे होगा।
बांग्लादेश के कप्तान अजीजुल हकीम तमीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले में बारिश की संभावना के बीच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीम इस प्रकार हैं: (ind vs ban u19 world cup Squad)
भारत बनाम बांग्लादेश आज के यू19 मैच इंडिया की प्लेइंग एलेवेन (IND U19 VS Ban U19 Today Match Bharat Ki Playing11)
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम(India national under-19 cricket team): आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
भारत बनाम बांग्लादेश आज के यू19 मैच बांग्लादेश की प्लेइंग एलेवेन (IND U19 VS Ban U19 Today Bangladesh Ki Playing11)
अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, समिउन बसीर रतुल, शेख परवेज जिबोन, रिज़ान होसन, शहरिया अल अमीन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, रिफत बेग, साद इस्लाम रजिन, अल फहद, शहरयार अहमद, इकबाल हुसैन।
भारत बनाम बांग्लादेश आज के यू19 मैच पिच रिपोर्ट (IND U19 VS Ban U19 Today 1st ODI Match Pitch Report)
भारत बनाम बांग्लादेश आज के यू19 मैच में बुलावायो का मौसम कैसा रहेगा
गरज के साथ आंधी-पानी । आंधियों के साथ मूसलाभार बारिश ओर बारंबार बिजली की चमक। उच्च 24। हवाएं उउप 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा।,बौछारें। निम्न 18। हवाएं उ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा। बारिश की संभावना 87%।
| **विवरण** | **जानकारी** |
| ------------------------------ | --------------------------------------------------------------------------------------------- |
| **मैच स्थल** | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो |
| **टॉस** | बांग्लादेश अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी |
| **सीरीज़** | अंडर-19 विश्व कप |
| **सत्र (सीज़न)** | 2025/26 |
| **मैच नंबर** | यूथ वनडे नं. 1633 |
| **खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम)** | 9:30 प्रारंभपहला सत्र: 9:30 – 13:00अंतराल: 13:00 – 13:30दूसरा सत्र: 13:30 – 17:00 |
| **मैच का दिन** | 17 जनवरी 2026 |
| **मैच का प्रकार** | दिन का मैच (50 ओवर का मैच) |
| **अंपायर** | रसल वॉरेन (इंग्लैंड)लुबाबालो ग्कूमा (साउथ अफ़्रीका) |
| **टीवी अंपायर** | अहमद शाह दुर्रानी (अफ़ग़ानिस्तान) |
| **रिज़र्व अंपायर** | ज़ाहिद बासरत (वेस्टइंडीज़) |
| **मैच रेफ़री** | डीन कॉस्कर (इंग्लैंड) |
india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: विहान मल्होत्रा चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
विहान मल्होत्रा को उनकी करिश्माई गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: विहान मल्होत्रा ने पलटी बाजी
विहान मल्होत्रा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और बांग्लादेश को जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत
भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीनकर अंडर-19 विश्व कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबले को 18 रन के अंतर से अपने नाम किया। बांग्लादेश की टीम 146 रन पर 28.3 ओवर में 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ढेर हो गई। विहान मल्होत्रा ने हारी बाजी पलटी उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने गंवाया नौवां विकेट
बांग्लादेश को नौवां झटका 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर विहान मल्होत्रा ने रिजान हुसैन के रूप में दिया। रिजान 9 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने गंवाया आठवां विकेट
अल फहाद 28वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने बनाए 27 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन
बांग्लादेश ने 27 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। रिजान हुसैन 15 (8) और अल फहाद 0 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने गंवाया सातवां विकेट
बांग्लादेश को सातवां झटका खिलान पटेल ने 27वें ओवर की चौथी गेंद पर फरीद हसन के रूप मे दिया। दीपेश ने हसन का शानदार कैच लपका। हसन 1 (4) रन बना सके।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: 26 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 6 विकेट पर 131 रन
बांग्लादेश ने 26 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। फरीद हसन 1 (3) और रिजान हुसैन 4 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं। DLS आधार पर भारत 8 रन आगे है।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश को लगा झठा झटका
वैभव सूर्यवंशी ने विहान मल्होत्रा की गेंद पर बशीर का शानदार कैच बाउंड्री पर लिया। बशीर 2(5) रन बनाने के बाद बाउंड्री पर लपके गए। उनकी छक्का जड़ने की कोशिश नाकाम रही।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: जीत से 36 रन दूर बांग्लादेश
बांग्लादेश को जीत के लिए 24 गेंद में 36 रन और बनाने हैं। समुईन बशीर 2 (3) और रिजान हुसैन 3 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: हकीम बने खिलान का शिकार
बांग्लादेश के कप्तान हकीम को खिलान पटेल ने कैच कराकर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। बांग्लादेश ने 24.2 ओवर में 126 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। हकीम 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जीत के लिए 28 गेंद में 39 रन उसे जीत के लिए और बनाने हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश को जीत के लिए 40 रन की दरकार
बांग्लादेश को जीत के लिए 30 गेंद में 40 रन की दरकार है। टीम ने 24 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। डीएलएस आधार पर बांग्लादेश 4 रन आगे है।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: जिबोन का विहान का शिकार
शेख परवेज जिबोन को विहान मल्होत्रा ने कनिष्क चौहान के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। जिबोन 7 रन बना सके। 124 रन पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा। हकीम 51(71) रन बनाकर खेल रहे हैं। रिजान बल्लेबाजी करने आए हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: हकीम ने जड़ा अर्धशतक
बांग्लादेश के कप्तान हकीम ने 70 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: हकीम ने जड़ा छक्का
बांग्लादेश के कप्तान ने 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का खिलान पटेल की गेंद पर जड़ा।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश डीएलएस आधार पर आगे
बांग्लादेश ने 22 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। डीएलएस आधार पर वह 5 रन आगे चल रही है। हकीम 41(66) और जिबोन 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए बांग्लादेश को 42 गेंद में 56 रन और बनाने हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका,विहान ने किया कलाम सिद्दीकी का शिकार
विहान मल्होत्रा ने 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर कलाम सिद्दिकी का अपनी ही गेंद पर कैच लपका और भारत को तीसरी सफलता दिलाई। सिद्दीकी 15 (23) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 106 के स्कोर पर बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने 21 ओवर में बनाए 106 रन
बांग्लादेश ने 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। हकीम 40(65) और सिद्दीकी 15(21) रन बनाकर खेल रहे हैं। गेंद विहान मल्होत्रा के हाथों में म्हात्रे ने सौंपी है।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश पहुंचा 100 के पार
बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया और 20 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। हकीम 37(63) और सिद्दिकी 14(17) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर बांग्लादेश आगे
बांग्लादेश की टीम डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत से आगे पहुंच गई है। 19.2 ओवर में बांग्लादेश ने 96 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। जो जीत के लिए फिलहाल काफी है।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने 19 ओवर में बनाए 95 रन
बांग्लादेश ने 19 ओवर में 95 रन 2 विकेट खोकर बना लिए हैं। हकीम 35(6) और सिद्दीकी 9(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए बांग्लादेश को 60 गेंद में 70 रन बनाने हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: फिर शुरू हुई बारिश
एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। 20 ओवर में बांग्लादेश को 96 रन बनाने हैं। अगर खेल रुकता है तो मैच बांग्लादेश के खाते में जा सकता है।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने बनाए 18 ओवर में 94 रन
बांग्लादेश ने जीत के लिए 165 रन के रिवाइज्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। हकीम 34(58) और सिद्दीकी 9(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: जीत के लिए बांग्लादेश को बनाने हैं 69 गेंद में 75 रन
बारिश की वजह से बांग्लादेश को जीत के लिए 29 ओवर में 165 रन का नया लक्ष्य डकवर्थ लुईल मैथड से मिला है। बांग्लादेश ने 17.2 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। जीत के लिए बांग्लादेश को 69 गेंद में 75 रन और बनाने हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बुलावायो में बारिश रुकी
बुलावायो में बारिश रुक गई और अंपायर मैदान का निरीक्षण फिर से करेंगे उसके बाद कोई फैसला करेंगे।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश जीत से 149 रन दूर
बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ जीत से 149 रन दूर है। उसे ये रन 31.4 ओवर में बनाने हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बारिश की वजह से रुका खेल
बारिश की वजह से खेल रुक गया है। बांग्लादेश ने 17.2 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। कप्तान हकीम 32 (54) और कलाम सिद्दीकी 8 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने 17 ओवर में बनाए 88 रन
बांग्लादेश ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने 16 ओवर में बनाए 83 रन
बांग्लादेश ने जीत के लिए 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। हकीम 29 (49) और कलाम सिद्दीकी 5 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए बांग्लादेश को 33 ओवर में 156 रन और बनाने हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने 15 ओवर में बनाए 79 रन
बांग्लादेश ने जीत के लिए 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। कप्तान अजीजुल हाकिम 27 (44) और कलाम सिद्दिकी 4 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने बनाए 13 ओवर में 65 रन
बांग्लादेश ने जीत के 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। अजीजुल हाकिम 19 (35) और कलाम सिद्दीकी 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने बनाए 12 ओवर में 63 रन
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। अजीजुल हकीम 18 (31) और कलीम सिद्दीकी 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका
कनिष्क चौहान ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिफात बेग को विकेट के पीछे कुंडू के हाथ कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। रिफात 37 (37) रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छ्क्के जड़े। 62 के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: 50 रन के पार पहुंचा बांग्लादेश
बांग्लादेश ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिफात बेग के कनिष्क चौहान की गेंद पर जड़े छक्के की बदौलत 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। बांग्लादेश ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। हाकिम 15(28) और रिफात 32(29) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने 9 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 44 रन
बांग्लादेश ने जीत के लिए 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। हाकिम 15 और रिफात 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने 7 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 42 रन
बांग्लादेश ने 7 ओवर में एक विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। अजीजुल हाकिम 14 (19) और रिफात बेग 21 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: गेंदबाजी करने आए कनिष्क चौहान
बांग्लादेश के हाकिम और रिफात के बल्ले को रोकने के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने कनिष्क चौहान को गेंदबाजी के लिए लाए हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश 5 ओवर में बनाए 34 रन
बांग्लादेश ने जीत के लिए 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। रिफात बेग 15 (14) और हाकिम 14(13) रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: बांग्लादेश ने पहले ओवर में बनाए 8 रन
बांग्लादेश ने जीत के लिए 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। कप्तान हाकिम 2 और रफात बेग 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs bangladesh u-19 Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, दीपेश ने किया जवाद का शिकार
भारतीय टीम को पहली सफलता पारी की चौथी ही गेंद पर दीपेश ने दिलाई। पहली गेंद पर जीवनदान पाने वाले जवाद थर्ड मैन बाउंड्री पर हेनिल पटेल के हाथों लपके गए। जवाद 5 (3) रन बना सके। जवाद के आउट होने के बाद कप्तान अजीजुल हाकिम बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। रिफात बेग 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।T20 World Cup Today Match 13 February 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल
kal ka Match kaun Jeeta(12 February,2026),T20 World Cup 2026, SL vs OMN, ITA vs NEP, IND vs NAM: श्रीलंका, इटली और भारत ने जीते अपने-अपने मुकाबले, जानिए कैसा रहा तीनों मैच का हाल
Nepal vs Italy: नेपाल को रौंदकर इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
IND vs NAM: 'संजू ने जिस तरह से...', मैच के बाद कप्तान सूर्या ने की सैमसन की तारीफ या लगाई लताड़?
T20 World Cup Points Table Updates (12-february-2026): भारत, श्रीलंका और इटली की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited