क्रिकेट

IND U-19 vs BAN U-19, Asia Cup Final Preview: अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

IND U-19 vs BAN U-19, Asia Cup Final Preview: अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि खिताबी मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है।

Image

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- AsianCricketCouncil X)

Photo : Twitter

IND U-19 vs BAN U-19, Asia Cup Final Preview: भारत के बल्लेबाजों को रविवार को यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-19 एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश की मजबूत गेंदबाजी की चुनौती का सामना करना होगा। भारत आठ खिताब के साथ इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जबकि गत चैम्पियन बांग्लादेश एक बार फिर से इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में दबदबा कायम करना चाहेगा। बांग्लादेश की टीम ने 2023 में सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद फाइनल में भी जीत दर्ज की थी।

भारत की बल्लेबाजी का नेतृत्व सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने किया है। म्हात्रे ने टूर्नामेंट में 175 जबकि सूर्यवंशी ने 167 रन बनाये हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश ने मोहम्मद अल फहद और मोहम्मद इकबाल हसन इमोन की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी की है। इन दोनों ने 10-10 विकेट चटकाये है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बाद से टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 28 ओवर बाकी रहते प्रभावी जीत दर्ज की।

बांग्लादेश को भी ग्रुप चरण में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आसानी से सात विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया। भारतीय टीम को टूर्नामेंट के पिछले सत्र में बांग्लादेश से मिली हार का बदला चुकता करने के साथ खिताब को फिर से जीतने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत अंडर-19 का स्क्वॉड (India U19 Squad)

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा, अनुराग कवाडे, समर्थ नागराज, मोहम्मद एनान, प्रणव पंत।

बांग्लादेश अंडर-19 का स्क्वॉड (Bangladesh U19 Squad)

जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), मोहम्मद शिहाब जेम्स, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), देबाशीष सरकार देबा, मोहम्मद रफी उज्जमान रफी, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, मारुफ मृधा, अल फहद , इकबाल हुसैन इमोन, एमडी रिज़ान होसन, अशरफुज्जमां बोरेनो, एमडी रिफत बेग, साद इस्लाम रजिन।

मैच: भारतीय समयानुसार सुबह 10:15 बजे शुरू होगा

स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article