क्रिकेट

IND A vs OMAN A: हर्ष दुबे ने खेली दमदार पारी, भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में ओमान को हराया

India A vs Oman A Highlights: हर्ष दुबे की विस्फोटक पारी के चलते भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच में ओमान क्रिकेट टीम को करारी हार थमा दी है। इस जीत के साथ उनके अंत तालिका में 4 अंक हो गए हैं। आइए जानते है दोहा में खेले गए मैच की हाईलाइट्स

Image

इंडिया ए ने दर्ज की जीत (फोटो- BCCI)

India A vs Oman A Highlights: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में आज भारत और ओमान ए की टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मैच का आयोजन दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा था। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओमान को 6 विकेट से मात दे दी है। ये उनकी टूर्नामेंट की दूसरी जीत है और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद वापसी कर ली है। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं ओमान को पहले बेटिंग के लिए आना पड़ा। ओमान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 137 रन बनाए और भारत को आसान लक्ष्य दे दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों के बाद इसे केवल 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया।

ऐसी रही ओमान की पारी

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम ने दमदार शुरुआत की थी और केवल 3.5 गेंदों पर 37 रन बना दिए थे लेकिन इसके बाद उन्हें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा झटका लग गया। इसके बाद भी उनकी रफ्तार कुछ खास कम नहीं हुई। टीम ने 8 ओवर तक ही 65 रन बना दिए थे हालांकि इसके बाद उनकी पारी लगातार बिखरने लगी और विकटों की झड़ी लग गई जिसके चलते वे 20 ओवर में केवल 135 रन ही बना पाए।

वैभव सूर्यवंशी फेल, हर्ष दुबे ने संभाली कमाल

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम इंडिया ने दूसरे ओवर में ही प्रियांश आर्य का विकेट गंवा दिया। इसके बाद भी हालात ज्यादा नहीं सुधरे और वैभव सूर्यवंशी भी केवल 12 रन बनाकर पांचवे ओवर में आउट हो गए। हालांकि इसके बाद नमन धीर और हर्ष दुबे ने अच्छी साझेदारी की। 13वें ओवर में नमन धीर भी 30 रन बनाकर आउट हो गए ऐसे में बाद में हर्ष दुबे ने अर्धशतक जड़ते हुए नेहाल बधेरा के साथ मिलकर मैच को आसानी से खत्म कर दिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article