क्रिकेट

मेंस क्रिकेट में भी जल्द दिखेंगी महिला अंपायर, आईसीसी कर रही है विचार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 12:35 PM IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी महिला अंपायरों को अपने पैनल में शामिल करने पर विचार कर रही है। इसके लिए आईसीसी को फीफा वर्ल्ड कप से प्रेरणा मिली है। इसका एकमात्र उद्देश्य अंपायरिंग में लिंग असमानता को दूर करना है। हालांकि, आईसीसी इसके लिए एक रोडमैप तैयार कर रहा है।

Image

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में महिला अंपायर

Photo : Twitter

टी20 महिला वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के बाद आईसीसी जल्द बड़ा डेवलमेंट करने जा रही है। दरअसल आईसीसी अपने अंपायर पैनल में अब महिला अंपायरों को भी शामिल करने पर विचार कर रही है और सब कुछ ठीक रहा तो जल्द मेंस क्रिकेट मैच में भी महिला अंपायर, अंपायरिंग करती नजर आएंगी। वर्तमान में उनके पैनल में केवल मेंस अंपायर ही हैं।

इस रोडमैप पर आईसीसी की प्रतिक्रिया

आईसीसी के सूत्रों ने इस बारे में टाईम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा 'इस आईडिया के पीछे हमारा उद्देश्य है कि क्रिकेट अंपायरिंग में जेंडर को लेकर कोई बाधा न हो। इसका पहले चरण में महिला अंपायरों को मेंस बाइलेटरल मैचों में अंपायरिंग कराई जाएगी। आईसीसी की एलिट पैनल में मेंस और वुमेंस दोनों अंपायरों को शामिल किया जाएगा। आगे इसे घरेलू क्रिकेट मैचों में भी लागू किया जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप से मिली प्रेरणा

आईसीसी को फीफा वर्ल्ड कप से प्रेरणा मिली है। हालिया संपन्न फीफा वर्ल्ड कप में भी महिला अंपायर नजर आईं थी और आने वाले समय में यह आईसीसी इवेंट में भी देखने को मिलेगा। बड़े पैमाने पर इस रोडमैप की बात करें तो इसके पीछे आईसीसी की मंशा है कि महिला मैचों को बड़े पैमाने पर कवरेज मिले। इसके लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया को भी रिडेवलप किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा ऑफिशियल मैच हो और अंपायरिंग की क्वालिटी भी बढ़े।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article