क्रिकेट

ICC U19 World Cup 2024: टीम इंडिया का अंडर-19 विश्व कप 2024 में ऐसा है पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 19, 2024, 06:15 PM IST

ICC U19 World Cup 2024, India U19 Team Timetable, Match Full Schedule Updates: पांच बार की अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का ऐसा है अंडर-19 विश्व कप 2024 में पूरा कार्यक्रम ।

Image

अंडर-19 विश्व कप 2024 टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

ICC U19 World Cup 2024, India U19 Time Table and Full Schedule: डिफेंडिंग चैंपियन भारत अंडर-19 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करने जा रही है। टीम की कमान उदय सहारण के हाथों में हैं जिनसे यश धुल की कप्तानी में किए करिश्मे को दोहराने की आशा पूरा देश कर रहा है। भारतीय साल 2000 में पहली बार अंडर-19 विश्व चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम पांच बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भारतीय टीम चैंपियन बनी। पिछले तीन से चार विश्व कप में भारतीय टीम का दबदबा दिखा है। ऐसे में इस बार भी अंडर-19 टीम के प्लेयर्स से धमाल मचाकर तिरंगा लहराने की आस लगाए पूरा देश बैठा है। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में कैसी है टीम इंडिया और पूरा कार्यक्रम?

ऐसा है भारतीय टीम का कार्यक्रम( Team India Schedule U19 World Cup 2024)

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ जगह मिली है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 20 जनवरी, 2024 को ब्लोमफोंटेन में कर रही है। इसके बाद उसकी भिड़ंत 25 जनवरी को आयरलैंड के साथ ब्लोमफोंटेन में होगी। ग्रुप दौर के तीसरे और अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम अमेरिका के साथ इसी मैदान पर 28 जनवरी को भिड़ेगी।

ऐसा है विश्व कप का फॉर्मेट (U19 World Cup 2024 Format)

अंडर-19 विश्न कप 2024 को आईसीसी ने नए फॉर्मेट में आयोजित किया है। सबसे पहले 16 टीमों को चार-चार टीमों के ग्रुप में बांटा है। जिसमें से 3-3 टीमें अगले यानी सुपर सिक्स राउंड में पहुंचेंगी। सुपर सिक्स राउंड में 6-6 टीमों के दो ग्रुप बनेंगे। ग्रुप-ए और ग्रुप डी की तीन-तीन टीमें एक साथ होंगी। वहीं ग्रुप सी और ग्रुप बी की तीन-तीन टीमें एक साथ होंगी। इन सबके बीच भिड़ंत के बाद दोनों सुपर सिक्स ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम(India Squads for ICC U19 Men's World Cup 2024):

उदय सहारण (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article