क्रिकेट

17 जून से ICC बदलेंगे क्रिकेट के ये दो बड़े नियम, जानें किसे मिलेगा फायदा

Cricket New Rules: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेल की परिस्थितियों में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है, जिसमें विश्व क्रिकेट में चेंज नजर आता दिख सकता है। इसका खास असर वनडे फॉर्मेंट पर पड़ेगा जिसमें रोमांच और प्रतिस्पर्धा भी ज्यादा बढ़ सकता है।

Image

आईसीसी ने किया बड़ा बदलाव (फोटो -BCCI)

Cricket New Rules: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। इनमें ODI क्रिकेट में दो गेंदों के नियम में संशोधन और सभी फॉर्मेट्स में कन्कशन सब्स्टिट्यूट प्रोटोकॉल में बदलाव शामिल हैं। ये नए नियम ICC पुरुष क्रिकेट समिति द्वारा सुझाए गए थे और मुख्य कार्यकारी समिति ने इन्हें मंजूरी दे दी है।

हर फॉर्मेंट में कब लागू होंगे नियम

- टेस्ट क्रिकेट में नए नियम 17 जून से लागू होंगे।

- ODI क्रिकेट में ये 2 जुलाई से प्रभावी होंगे।

- T20I क्रिकेट में नए नियम 10 जुलाई से लागू किए जाएंगे।

ODI में बदला गया 'दो गेंदों का नियम'

वर्तमान में, पुरुष ODI मैचों में प्रत्येक पारी में दो नई गेंदों का इस्तेमाल होता है – प्रत्येक छोर से एक। लेकिन नए नियमों के अनुसार:

-अब पारी की शुरुआत से 34वें ओवर तक दो नई गेंदों का उपयोग किया जाएगा।

- 35वें से 50वें ओवर तक, गेंदबाजी टीम दोनों गेंदों में से एक गेंद चुनेगी, जिसे दोनों छोरों से इस्तेमाल किया जाएगा।

- अगर मैच शुरू होने से पहले 25 ओवर या उससे कम का कर दिया जाता है, तो केवल एक ही नई गेंद का उपयोग होगा।

  • ICC ने कहा कि यह बदलाव "बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बहाल करने" के लिए किया गया है। ODI क्रिकेट में अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं, जिसमें गेंदबाजों को मैच के अंतिम चरणों में रिवर्स स्विंग या गेंद पर पकड़ बनाने में दिक्कत होती है। इस नए नियम से गेंदबाजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कन्कशन सब्स्टिट्यूट प्रोटोकॉल में बदलाव

अब टीमों को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को 5 प्रतिस्थापन खिलाड़ियों की सूची देनी होगी, जिनमें निम्नलिखित भूमिकाएं शामिल होंगी:

  • एक विकेटकीपर
  • एक बल्लेबाज
  • एक तेज गेंदबाज
  • एक स्पिन गेंदबाज
  • एक ऑलराउंडर

अगर कन्कशन सब्स्टिट्यूट भी चोटिल हो जाता है, तो मैच रेफरी पहले चुने गए 5 खिलाड़ियों के बाहर से प्रतिस्थापन को मंजूरी दे सकता है, लेकिन यह प्रतिस्थापन "समान भूमिका वाला" होना चाहिए।इस साल जनवरी में, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में शिवम दूबे (बल्लेबाजी ऑलराउंडर) की जगह हर्षित राणा (गेंदबाजी ऑलराउंडर) को कंकशन सब्स्टिट्यूट के रूप में मैच में उतारा था। राणा ने उस मैच में 3 विकेट लिए, लेकिन यह फैसला विवादों में घिर गया था। नए नियमों से ऐसी स्थितियों से बचा जा सकेगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article