क्रिकेट

ICC Test Ranking: ताजा रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को हुआ नुकसान, जानिए अन्य भारतीय खिलाड़ियों का हाल

आईसीसी द्वारा एडिलेड टेस्ट से पहले जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में बल्लेबाजों में भारत के यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है। जानिए अन्य भारतीय खिलाड़ियों का कैसा है रैंकिंग में हाल?

Image

यशस्वी जायसवाल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • यशस्वी जायसवाल पहुंचे बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर
  • विराट कोहली को भी हुआ एक स्थान का नुकसान
  • जो रूट की नंबर वन पोजीशन को चुनौती देने पहुंचे हैरी ब्रूक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़े बदलाव हुए है। पर्थ टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वो दूसरे स्थान से फिसलकर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं केन विलियमसन तीसरे और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

टॉप-10 में भारत के दो बल्लेबाज, विराट को भी हुआ नुकसान

यशस्वी चौथे स्थान पर खिसकने के बावजूद भारत के टॉप रैंकिंग बैट्समैन बने हुए हैं। वहीं ऋषभ पंत छठे,पायदान पर काबिज हैं। भारत के दो बल्लेबाज टॉप टेन में हैं। पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने वाले विराट कोहली और शुभमन गिल एक-एक स्थान के नुकसान के साथ 14वें और 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बुमराह बने हुए हैं नंबर वन बॉलर

गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन चौथे और कंगारू कप्तान पैट कमिंस पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा छठे स्थान पर हैं। भारत के तीन गेंदबाज टॉप-10 में बने हुए हैं।

जडेजा हैं दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर

टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पहले पायदान पर बने हुए हैं। रविचंद्रन अश्विन एक स्थान खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मार्को यानसेन ने दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। अक्षर पटेल आठवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर्स में तीन भारतीय खिलाड़ी टॉप-10 में हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article