क्रिकेट

ICC ने श्रीलंकाई गेंदबाज को लगाई फटकार, मैदान पर आक्रामक होना पड़ा भारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 2, 2023, 09:14 AM IST

वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान आक्रामकता दिखाना श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को भारी पड़ा। आईसीसी ने उन्होंने लेवल 1 अपराध का दोषी पाया और उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय बाउंड्री के पास अपने बल्ले जो जोर से जमीन पर मारा था।

Image

वानिंदु हसरंगा (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • हसरंगा पर सख्त आईसीसी
  • मैदान पर आक्रामकता दिखाना पड़ा महंगा
  • आईसीसी ने लगाई फटकार

वर्ल्ड कप क्वीलीफायर मुकाबले में श्रीलंका के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहा। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उनके स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा पर बेवजह आक्रामकता दिखाने के आरोप में आईसीसी ने फटकार लगाई। उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट ब्रीच का दोषी पाया गया। आईसीसी द्वारा दी गई प्रतिक्रिया में कहा गया है 'हसरंगा को मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े या ग्राउंड उपकरण संबंधित कोड का उल्लंघन करते हुए पाया गया था।

दरअसल हसरंगा के आउट होने के बाद यह घटना घटी, जब पवेलियन लौटते समय उन्होंने आक्रामक अंदाज में अपने बल्ले से सीमा रेखा पर प्रहार किया।

इस आरोप के बाद हसरंगा के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी एड हो गया है जो 24 महीने के भीतर दूसरी बार हुआ है और अब उनके रिकॉर्ड में दो डिमेरिट प्वाइंट एड हो गए हैं। आपको बता दें लेवल-1 के इस आरोप में कम से कम आधिकारिक रुप से फटकार लगाई जाती है और अधिक से अधिक खिलाड़ी पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।

24 महीने के भीतर यदि किसी खिलाड़ी को 4 डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं तो आईसीसी उन पर मैच का बैन भी लगाती है। यह बैन 1 टेस्ट मैच या फिर 2 वनडे या 2 टी20 का हो सकता है। फिलहाल हसरंगा के खाते में केवल 2 डिमेरिट प्वाइंट ही हैं।

नंबर वन पर श्रीलंका

वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों की बात करें तो फिलहाल श्रीलंका प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर बनी हुई है। इसके साथ ही वर्ल्ड कप मे क्वालीफाई करने की उसकी उम्मीदें भी जिंदा है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के बाहर हो जाने के बाद श्रीलंका टीम पर भी दबाव बढ़ गया है।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article