क्रिकेट

जानिए कैसा है चोटिल शान मसूद की चोट का हाल, आईसीसी ने जारी किया अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 07:25 PM IST

Shan Masood Injury Update: आईसीसी ने मेलबर्न में अभ्यास के दौरान चोटिल होने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद की चोट पर अपडेट जारी किया है। जानिए कैसा है मसूद की चोट का हाल? वो भारत के खिलाफ मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं?

Image

Shan-Masood

Photo : Twitter

मेलबर्न: पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज शान मसूद शुक्रवार को मेलबर्न में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। बांए हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद नवाज ने अभ्यास के दौरान शॉट खेला लेकिन गेंद उसके बाद सीधे शान मसूद के सिर पर जा लगी। गेंद के सिर पर लगते ही मसूद मैदान पर गिर पड़े। उनके चोटिल होते ही साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य उनके पास पहुंच गए। गेंद सीधे सिर पर लगी थी ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका स्कैन किया गया और उसकी रिपोर्ट आईसीसी ने साझा की है।

भारत के खिलाफ खेल पाना है मुश्किल

मसूद के चोटिल होते ही उनकी भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले के लिए उपलब्धता सवालों के घेरे में आ गई है। वो मध्यक्रम के सबसे मजबूत खिलाड़ी मौजूदा फॉर्म के आधार पर हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने ये एक अनचाही परेशानी खड़ी हो गई है। अगर मसूद भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह किसे मौका दिया जाएगा।

स्कैन में सतही दिख रही है मसूद की चोट

मसूद की सीटी स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद की चोट गंभीर नहीं है। न्यूरोलॉजिकल नजरिए से उनकी चोट सामान्य है। लेकिन जहां पर गेंद जाकर लगी थी वहां पर ऊपरी हिस्से में चोट है, राहत की बात यह है कि चोट गहरी नहीं है। वर्तमान में वो असिम्टोमेटिक हैं, शनिवार को उनका कन्कशन टेस्ट दोबारा किया जाएगा।'

कन्कशन टेस्ट पास करने पर ही मिलेगा भारत के खिलाफ मौका

कन्कशन टेस्ट में पास होने के बाद ही मसूद भारत के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले महामुकाबले में शिरकत कर पाएंगे। पाकिस्तान की टीम का मध्यक्रम पहले ही संघर्ष करता दिख रहा है। ऐसे में मसूद की चोट ने उसकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। मसूद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर वो ओपनर की भूमिका भी निभा सकते हैं। ऐसे ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भी किया था। इस लिहाज से भी मसूद की चोट पाकिस्तान की टीम के लिए चिंता का विषय है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!