क्रिकेट

ICC Player of the February Month 2024: इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल के विस्फोटक प्रदर्शन का मिला ईनाम, ICC ने किया सम्मान

ICC Player of the February Month 2024, Yashasvi Jaiswal Won Cricket Player Awards: इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब आईसीसी ने जायसवाल का सम्मान किया है। जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार-BCCI)

यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसेन और श्रीलंका के पाथुम निशांका को पीछे छोड़ फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ मंथ बन गए हैं। जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वह आने वाले दिन मे इस फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ ओपनर होंगे। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सायकल में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक 712 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो दोहरे शतक लगाए हैं।

जय शाह ने दी शुभकामनाएं

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यशस्वी की तारीफ की। शाह ने कहा ' उन्हें फरवरी 2024 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के लिए ढेरों बधाई। हाल ही में टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2 शतक और तीन अर्द्धशतक के साथ 712 रनों का उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

जायसवाल ने पूरे किए 1000 रन

जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले जायसवाल ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने केवल 9 टेस्ट खेले हैं और 70.07 की स्ट्राइक रेट और 68.53 की औसत से 1,028 रन बनाए हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। एक सीरीज में दो दोहरा शतक लगाकार जहां उन्होंने विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की वहीं एक सीरीज में सर्वाधिक धक्के लगाने में भी वह अव्वल नंबर पर हैं।
End of Article