क्रिकेट

ICC ODI Ranking: पाकिस्तान को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया फिर से बना नंबर वन, जानें किस नंबर पर है टीम इंडिया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 11, 2023, 03:21 PM IST

ICC ODI Ranking: आईसीसी ने वार्षिक वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर से पाकिस्तान को पीछे छोड़कर नंबर वन टीम बन गई है। पाकिस्तान अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम इंडिया को भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। पाकिस्तान हाल ही में नंबर वन बना था।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया फिर बना नंबर वन
  2. टीम इंडिया नंबर 3 पर खिसकी
  3. पाकिस्तान भी नंबर 2 पर खिसका

ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से आईसीसी द्वारा जारी किए गए वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। हर साल होने वाले रैंकिंग के इस अपटेड में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है और अब वह 113 रेटिंग प्वाइंट से 118 पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की टीम 116 प्वांइट के साथ दूसरे नंबर पर जबकि टीम इंडिया ठीक एक अंक पीछे यानी 115 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है।

वार्षिक रैंकिंग अपडेट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 प्वाइंट के साथ टॉप पर थी, जबकि टीम इंडिया मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर थी। पाकिस्तान की टीम 112 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर थी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान शीर्ष पर पहुंच गया था।

पाकिस्तान वार्षिक रैंकिंग अपडेट के बाद भी नंबर वन पर बने रह सकता था, यदि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहता, लेकिन 5वां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीत लिया। वार्षिक रैंकिंग में पूरे साल खेली गई सीरीज के आधार पर टीम की स्थिति निर्धारित होती है। इसमें मई 2020 से मई मई 2022 के बीच खेले गए मैच शामिल होते हैं।

टीम इंडिया की बात करें को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे 1-2 से वनडे सीरीज हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा है, इसलिए वह दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि वर्ल्ड कप से पहले खेली जाने वाले वनडे सीरीज से टॉप थ्री में बदलाव आ सकता है। ऐसे में पाकिस्तान और टीम इंडिया के पास भी मौका होगा। चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड टीम है। न्यूजीलैंड 104 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर है जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम 101 प्वाइंट के साथ 5वें नंबर पर है। इंग्लैंड के इस दौरान 10 प्वाइंट का नुकसान हुआ है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article