ICC ODI Cricket World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी ने मंगलवार को भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले एकदिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। प्रशंसक लंबे समय से टूर्नामेंट के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को उनका इंतजार खत्म हो गया। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को गत विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 46 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 48 मुकाबले 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।
ICC World Cup 2023 Schedule: अहमदाबाद में होगी खिताबी भिड़ंत, मुंबई-कोलकाता में सेमीफाइनल
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता के इडेन गार्डन्स और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा।

ICC World Cup 2023 Full Schedule
ICC World Cup 2023 Schedule: भारत चौथी बार कर रहा है मेजबानी
भारत चौथी बार वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। साल 1987 में भारत ने पाकिस्तान के साथ साझा रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। उसके बाद साल 1996 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में छठे विश्व कप की मेजबानी की थी। इसके बाद भारत ने साल 2011 में श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ मेजबानी की थी और खिताब जीतने में सफल रहा था।
ICC World Cup 2023 Schedule: पहली बार अकेले संभालेगा मेजबानी का जिम्मा
भारत पहली बार अकेले विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। विश्व कप के 13वें संस्करण के मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे और तिरुवनंतपुरम सहित कुल 12 शहरों में खेले जाएंगे। 46 दिन के अंतराल में 10 टीमों के बीच कुल 48 मैच खेले जाएंगे जिसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल सहित कुल तीन नॉकआउट मैच शामिल हैं। लीग मैच 10 शहरों में आयोजित होंगे वहीं दो अन्य शहरों में मुख्य इवेंट से पहले आयोजित किए जाएंगे।
ICC World Cup 2023 Schedule: ये टीमें ले रही हैं भाग
मेजबान भारत के अलावा टूर्नामेंट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की टीमें सीधे प्रवेश करने में सफल हुई हैं। अंतिम 2 टीमों का फैसला जिंबाब्वे में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए होगा। क्वालीफायर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को विश्व कप 2023 में शिरकत करने के लिए टिकट मिलेगा।
ICC World Cup 2023 Full Schedule: ओपनिंग मैच में इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
| तारीख | टीम | बनाम | जगह |
| 5 अक्टूबर | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड | अहमदाबाद |
| 6 अक्टूबर | पाकिस्तान | क्वालीफायर-1 | हैदराबाद |
| 7 अक्टूबर | बांग्लादेश | अफगानिस्तान | धर्मशाला |
| 7 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका | क्वालीफायर-2 | दिल्ली |
| 8 अक्टूबर | भारत | ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई |
| 9 अक्टूबर | न्यूजीलैंड | क्वालीफायर-1 | हैदराबाद |
| 10 अक्टूबर | इंग्लैंड | बांग्लादेश | धर्मशाला |
| 11 अक्टूबर | भारत | अफगानिस्तान | दिल्ली |
| 12 अक्टूबर | पाकिस्तान | क्वालीफायर-2 | हैदराबाद |
| 13 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका | लखनऊ |
| 14 अक्टूबर | इंग्लैंड | अफगानिस्तान | दिल्ली |
| 14 अक्टूबर | न्यूजीलैंड | बांग्लादेश | चेन्नई |
| 15 अक्टूबर | भारत | पाकिस्तान | अहमदाबाद |
| 16 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया | क्वालीफायर-2 | लखनऊ |
| 17 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका | क्वालीफायर-1 | धर्मशाला |
| 18 अक्टूबर | न्यूजीलैंड | अफगानिस्तान | चेन्नई |
| 19 अक्टूबर | भारत | बांग्लादेश | पुणे |
| 20 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | बेंगलुरु |
| 21 अक्टूबर | इंग्लैंड | दक्षिण अफ्रीका | मुंबई |
| 21 अक्टूबर | क्वालीफायर-1 | क्वालीफायर-2 | लखनऊ |
| 22 अक्टूबर | भारत | न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
| 23 अक्टूबर | पाकिस्तान | अफगानिस्तान | चेन्नई |
| 24 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका | बांग्लादेश | मुंबई |
| 25 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया | क्वालीफायर-1 | दिल्ली |
| 26 अक्टूबर | इंग्लैंड | क्वालीफायर-2 | बेंगलुरू |
| 27 अक्टूबर | पाकिस्तान | दक्षिण अफ्रीका | चेन्नई |
| 28 अक्टूबर | क्वालीफायर-1 | बांग्लादेश | कोलकाता |
| 28 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
| 29 अक्टूबर | भारत | इंग्लैंड | लखनऊ |
| 30 अक्टूबर | अफगानिस्तान | क्वालीफायर-2 | पुणे |
| 31 अक्टूबर | पाकिस्तान | बांग्लादेश | कोलकाता |
| 01 नवंबर | न्यूजीलैंड | दक्षिण अफ्रीका | पुणे |
| 02 नवंबर | भारत | क्वालीफायर-2 | मुंबई |
| 03 नवंबर | क्वालीफायर-1 | अफगानिस्तान | लखनऊ |
| 04 नवंबर | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | अहमदाबाद |
| 05 नवंबर | भारत | दक्षिण अफ्रीका | कोलकाता |
| 06 नवंबर | बांग्लादेश | क्वालीफायर-2 | दिल्ली |
| 07 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया | अफगानिस्तान | मुंबई |
| 08 नवंबर | इंग्लैंड | क्वालीफायर-1 | पुणे |
| 09 नवंबर | न्यूजीलैंड | क्वालीफायर-2 | बेंगलुरू |
| 10 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका | अफगानिस्तान | अहमदाबाद |
| 11 नवंबर | भारत | क्वालीफायर-1 | बेंगलुरू |
| 12 नवंबर | इंग्लैंड | पाकिस्तान | कोलकाता |
| 12 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया | बांग्लादेश | पुणे |
| 15 नवंबर | सेमीफाइनल -1 | मुंबई | |
| 16 नवंबर | सेमीफाइनल-2 | कोलकाता | |
| 19 नवंबर | फाइनल | अहमदाबाद | |
