क्रिकेट

ICC World Cup 2023 Pakistan Cricket team Full Schedule: जारी हुआ विश्व कप का पूरा कार्यक्रम, जानिए कब, कहां और किससे भिड़ेगा पाकिस्तान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 27, 2023, 01:07 PM IST

ICC Cricket World Cup 2023 Pakistan Full Schedule: आईसीसी ने मंगलवार को भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण के कार्यक्रम का ऐलान मंगलवार को कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐसा है टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम।

Image

पाकिस्तान टीम के खिलाफ। (फोटो- पाकिस्तान क्रिकेट के ट्विटर से)

Photo : Twitter

ICC Cricket World Cup 2023 Pakistan Full Schedule: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के कार्यक्रम का मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को गत विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की नजरें पाकिस्तान पर अटकी हुई हैं। भारतीय टीम के एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भड़का हुआ है। उसे भारतीय टीम के इनकार के बाद एशिया कप का हाइब्रिड मॉडल पर आयोजन करना पड़ा है। ऐसे में कई बार विश्व कप 2023 के लिए भारत नहीं आने की धमकी दे चुका है लेकिन अब कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है और पाकिस्तानी टीम को विश्व कप में शिरकत करने भारत आना ही होगा।

6 अक्टूबर को पाकिस्तान करेगा अभियान की शुरुआत, 15 अक्टूबर को भारत से मुकाबला

पाकिस्तानी टीम विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में पहुंचने वाली टीम के खिलाफ करेगी। ये टीम कौन सी है इसका पता जिंबाब्वे में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों के बीच मुकाबले का बाद होगा। 12 अक्टूबर अपने दूसरे मुकाबले में को भी उसे क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम से भिड़ना होगा। 15 अक्टूबर को पाकिस्तान की तीसरे मुकाबले में भिड़ंत मेजबान भारत से होगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान की चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के साथ 20 अक्टूबर को भिड़ंत बेंगलुरू में होगी। उसका पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान के साथ चेन्नई में होगा। 27 अक्टूबर को बाबर आजम की टीम दक्षिण अफ्रीका से छठे मुकाबले में भिड़ेगी। 31 अक्टूबर को पाकिस्तान का बांग्लादेश के साथ मुकाबला होगा। आठवें मैच में पाकिस्तान के सामने गत उपविजेता न्यूजीलैंड होगी। 12 नवंबर को पाकिस्तान गत विजेता इंग्लैंड के साथ अपने आखिरी मुकाबले में भिड़ेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आईसीसी विश्व कप 2023 का पूरा कार्यक्रम ( Pakistan Cricket team ICC World Cup 2023 Full Schedule)

क्रंमांकबनामतारीखवेन्यूसमय
1क्वालीफायर-16 अक्टूबरहैदराबाद
2क्वालीफायर-212 अक्टूबरहैदराबाद
3भारत15 अक्टूबर अहमदाबाद
4ऑस्ट्रेलिया20 अक्टूबरबेंगलुरू
5अफगानिस्तान23 अक्टूबरचेन्नई
6दक्षिण अफ्रीका27 अक्टूबर चेन्नई
7बांग्लादेश31 अक्टूबर कोलकाता
8न्यूजीलैंड4 नवंबर बेंगलुरू
9इंग्लैंड12 नवंबरकोलकाता
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article