क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में ही होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, PCB चीफ ने किया कंफर्म

Champions Trophy 2025 Venue: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन कहां किया जाएगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पीसीबी चीफ ने ये कंफर्म कर दिया है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही होगा।

Image

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- ICC)

Champions Trophy 2025 Venue: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पुष्टि की है कि चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में ही किया जाएहा। मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के देश का दौरा करने पर संशय की स्थिति होने के चलते टूर्नामेंट को किसी ओर देश में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि पीसीबी चीफ के मुताबिक ऐसा नहीं होने वाला है और टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही होगा।

मोहसिन नकवी ने इसका ऐलान करते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'मैंने दुबई में आईसीसी बैठक में भाग लिया, और ईश्वर की इच्छा से, चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2025 में पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी।" यह घोषणा टूर्नामेंट के स्थान को लेकर पिछली चिंताओं को प्रभावी ढंग से दूर कर देती है।

न्यूजीलैंड-द.अफ्रीका के साथ होगी ट्राई सीरीज

नकवी ने पाकिस्तान में आगामी कार्यक्रमों के संबंध में न्यूजीलैंड क्रिकेट और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के अध्यक्षों के साथ सार्थक चर्चा का भी उल्लेख किया। यह सहयोग चैंपियंस ट्रॉफी के साथ-साथ नियोजित त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का सुझाव देता है।

सरकार के मना करने पर भारत नहीं जाएगा पाकिस्तान

बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी किसी भी टीम को उनकी सरकार के आदेश के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। ऐसे में अगर भारत सरकार टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को भेजने से इंकार कर देती है तो चैंपियंस ट्रॉफी को भी एशिया कप की तरह ही आयोजित कराया जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article