क्रिकेट

EXPLAINED: टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान

How Pakistan Will Reach in to Champions Trophy Semi Final: मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी टीम कैसे पहुंचेगी सेमीफाइनल?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम

Photo : AP

कराची: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड ने उद्धाटन मुकाबले में जीत के लिए 321 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन पाकिस्तानी टीम 260 रन बनाकर 47.2 ओवर में ढेर हो गई और मेजबान टीम को 60 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ग्रुप एक के दूसरे मुकाबलें में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश को शुभमन गिल के नाबाद शतक की बदौलत 6 विकेट के अंतर से मात दी। जीत के लिए मिले 229 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 46.3 ओवर में हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाले हुए मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान को अगले मुकाबले में पाकिस्तान से 23 फरवरी को दुबई में भारत और 27 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश से भिड़ना है। ऐसे में ये दोनों मुकाबले मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम के लिए करो या मरो वाले हो गए हैं। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान को दोनों मैच में जगह पक्की करनी होगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीम अपने बाकी बचे दो मैचों में से एक में जीत दर्ज कर लेती है तो वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी। पाकिस्तान की भारत और बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत ग्रुप ए की चारों टीमों के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोल देगी। सबका भाग्य नेट रन रेट पर भी निर्भर हो जाएगा।

भारत बांग्लादेश मैच के बाद ग्रुप-ए की अंक तालिका

क्रमांकटीममैचजीतहारपरिणाम नहींअंकनेट रन रेट
1न्यूजीलैंड11002+1.200
2भारत11002+0.408
3बांग्लादेश10100-0.408
4पाकिस्तान10100-1.200

अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान

ग्रुप ए से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना या टूर्नामेंट से बाहर होना भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश तीनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ग्रुप ए में अबतक दो मैच खेले गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 60 रन के अंतर से जीत के बाद अंक तालिका में 2 अंक के साथ पहले पायदान पर है। उसका नेट रन रेट 1.200 का है। वहीं टीम इंडिया 2 अंक और 0.408 के नेट रन रेट के साथ दूसरे और बांग्लादेश -0.408 नेट रन के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान -1.200 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न केवल अपने आखिरी दो मैच जीतने होगें बल्कि नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। इसके लिए उन्हें जीत भी बड़े अंतर से हासिल करनी होगी। तभी उसके लिए स्थितियां बदलेंगी। मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट में तकदीर भारत के खिलाफ रविवार 23 फरवरी, 2025 को होने वाले मुकाबले पर निर्भर है। इस मैच पर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article