नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) पर कब्जा करके अपने 17 साल लंबे खिताबी सूखे को खत्म किया। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी की टीम टूर्नामेंट का हिस्सा रही लेकिन आज तक पुरुषों की टीम खिताब नहीं जीत सकी लेकिन स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली महिला टीम ने WPL के दूसरे सीजन खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया।
विराट कोहली से है विशेष संबंध
श्रेयंका पाटिल और आशा शोभना ने आरसीबी की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की। श्रेयंका पाटिल ने जहां सबसे ज्यादा 13 विकेट झटककर पर्पल कैप अपने नाम की। वहीं आशा शोभना 12 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। दोनों ने कुल 25 विकेट अपने नाम किए।
ये बात जगजाहिर है कि श्रेयंका पाटिल विराट कोहली की बड़ी प्रशंसक हैं। इस बारे में टाइम्स नाउ समिट 2024 में शिरकत करते हुए श्रेयंका ने कहा कि वो विराट कोहली को खेलता देखते हुए बड़ी हुई हैं। उनका विराट कोहली के साथ एक विशेष संबंध है। कार्यक्रम में श्रेयंका के साथ आशा शोभना और अरुंधति रेड्डी भी मौजूद थीं। इन तीनों खिलाड़ियों ने समिट के दौरान में महिला क्रिकेट के विकास और इससे जुड़े अहम मसलों पर चर्चा की।
दिमाग में घूम रहा है खिताबी जीत के बाद मिला उनका मैसेज
श्रेयंका ने कहा, उनका विराट कोहली के साथ एक विशेष संबंध है क्योंकि मैं उन्हें खेलते देखकर बड़ी हुई हैं। इसलिए वो मेरे लिए और मेरी तरह दुनियाभर के कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं। जब हमने डब्लूपीएल का खिताब जीता तब उन्होंने मुझे एक स्वीट मैजेस भेजा और कहा, हाय श्रेयंका वेल बोल्ड।' उनका ये मैसेजे अभी भी मेरे दिमाग में है और वो पल बेगद अहम।
पहले सीजन से अबतक श्रेयंका मचा रही हैं धमाल
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन से ही श्रेयंका सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। WPL के कुछ महीने बाद श्रेयंका कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। सीपीएल 2023 वो गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलती नजर आईं।
श्रेयंका को इस शानदार प्रदर्शन का ईनाम भारतीय टीम में एंट्री के रूप में मिला। उन्होंने दिसंबर 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया इसके बाद उन्हें जल्दी ही वनडे डेब्यू का मौका भी मिल गया। 21 वर्षीय श्रेयंका अबतक भारत के लिए 2 वनडे और छह टी20 मैच खेल चुकी हैं। श्रेयंका के करियर का यह शुरुआती दौर है आने वाले वर्षों में वो भारत के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभर सकती हैं।
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीती डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी
स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। श्रेयंका ने फाइनल में 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट का मैच जिताऊ स्पैल डाला। आशा ने अपने तीन ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट झटके।
