क्रिकेट

सीएम नायब सिंह सैनी ने विश्व कप विजेता शेफाली वर्मा 1.5 करोड़ का चेक देकर किया सम्मान, बनाया हरियाणा राज्य महिला आयोग का ब्रांड एम्बेसडर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य शेफाली वर्मा का बुधवार को चंड़ीगढ़ में 1.5 करोड़ का चेक देकर सम्मान किया साथ ही उन्हें हरियाणा राज्य महिला आयोग का ब्रांड एंम्बेसडर बनाए जाने का भी ऐलान किया।

Image

क्रिकेटर शेफाली वर्मा को आशीर्वाद देते हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व कप विजेता-2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शेफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया। मुख्यमंत्री ने यह सम्मान संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री निवास चण्डीगढ़ में दिया। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और क्रिकेटर शेफाली वर्मा के पारिवारिक सदस्य दादा, पिता और भाई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा व उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा युवाओं का हब है और हमारी बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडे का मान बढ़ाने का काम किया है। यही नहीं प्रदेश की बेटी ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनवाया है।

देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं शेफाली

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने परिवार के साथ-साथ प्रदेश व देश के मान को बढ़ाने का काम किया है। यह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। प्रदेश में लगभग 2 हजार खेल नर्सरियां खोली गई हैं। जहां पर गांऊड जीरो से बच्चों को तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिल सके। सरकार पूर्ण रूप से युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न माध्यमों से युवाओं को जागरूक करने का काम भी कर रही है। जिसमें मैराथन, साइक्लोथॉन इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ताकि युवाओं में जागृति आए और वे नशे से दूर रहें।

यह सिर्फ हमारी नहीं, सभी महिला क्रिकेटरों की जीत है

क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत खुशी हुई। यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं बल्कि पूरी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों टीम की जीत है। हरियाणा की मिट्टी में स्पोर्टस की भावना है और प्रदेश के सभी लोग स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करते हैं।

अपने ऊपर विश्वास रखकर हासिल करें मंजिल

शेफाली ने आगे कहा, मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही देश व प्रदेश वासियों को कहा कि हमेशा अच्छी मेहनत करें। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि आप अपने आप पर विश्वास रखकर मंजिल हासिल करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, महानिदेशक संजीव वर्मा सहित अन्य अधिकारी और शेफाली वर्मा के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article