क्रिकेट

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, इंग्लैंड का धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 13, 2024, 03:57 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत के आईपीएल 2024 में वापसी की खुशखबरी मिलने के अगले ही दिन हैरी ब्रूक के नाम वापस लेने की खबर आई है।

Image

हैरी ब्रूक (साभार ECB)

नई दिल्ली: इंग्लैंड के धाकड़ युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रूक को आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन ब्रूक सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य थे। दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च किए थे। ब्रूक ने आईपीएल 2024 से व्यक्तिगत कारणों से बाहर होने का फैसला किया है। ब्रूक इससे पहले आयोजित भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सीरीज ने अपना नाम वापस ले लिया था। दिल्ली की टीम सीजन के आगाज से पहले ब्रूक का रिप्लेसमेंट ढंढूने में जुटी है।

ब्रूक का ऐसा रहा था पिछला सीजन

दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को ऋषभ पंत को पूरी तरह के फिट होने की अपडेट मिली थी। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही ब्रूक के बाहर होने की खबर आ गई।आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ब्रूक ने 11 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 190 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान एक नाबाद शतक(100*) भी जड़ा था। एक पारी में धमाल मचाने के अलावा ब्रूक 10 पारियों में केवल 90 रन बना सके। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की कीमत वाले ब्रूक को नए सीजन से पहले रिलीज कर दिया। जिन्हें 4 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम:

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तटवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी नगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article