क्रिकेट

वर्ल्ड कप से बाहर होने पर क्या बोली हरमनप्रीत कौर, इसे बताया हार का गुनहगार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर 10वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का सफर मौजूदा वर्ल्ड कप में थम गया।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया ने एलिसे पेरी और एशले गार्डनर की शानदार पारियों के दम पर भारत को छह विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सफर टी20 वर्ल्ड कप में थम गया। जीत के लिये 171 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर बाकी रहते हासिल करके छह बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। पेरी ने 38 गेंद में 56 और गार्डनर ने 29 गेंद में नाबाद 53 रन बनाये। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को 10वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

वर्ल्ड कप से हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा 'हमने आखिर में अच्छा स्कोर खड़ा किया। बीच में हम थोड़ा धीमे जरूर थे, लेकिन आखिरी के कुछ ओवर में हमने अपना काम सही किया। हम अपनी गलती पर काम करेंगे और विचार करेंगे कि बड़ी टीमों के खिलाफ हमें कैसे अच्छा करना होगा। हरमन ने कहा कि उन्होंने अपने प्लान के अनुसार गेंदबाजी की। हमने भले ज्यादा विकेट नहीं खोए, लेकिन हम उतने रन नहीं बना पाए जितने बनाने चाहिए थे।

खराब फील्डिंग पर हरमन ने जताई चिंता

हरमनप्रीत कौर ने खराब फील्डिंग पर भी चिंता जताई। भारत ने चार कैच छोड़े। हरमन ने कहा कि हमें उनका खामियाजा भुगतना पड़ा। हम अपने स्टैंडर्ड के अनुसार नहीं खेल पाए। एक टीम के तौर पर हमें काफी कुछ सोचना होगा कि बड़ी टीमों के खिलाफ कैसे जीत दर्ज कर सकते हैं। हम काफी वक्त तक मैच में थे, लेकिन बाद में काफी रन लुटा दिए।

काम नहीं आई हरमन की तूफानी पारी

इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने केवल 27 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हरमन ने अपना अर्धशतक केवल 25 गेंद में पूरा किया था जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अपना ही 2 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article