क्रिकेट

Hardik Pandya fitness update: भारत-अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए हार्दिक, आईपीएल में वापसी संभव

Hardik Pandya fitness update: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस के चेहरे पर खुशी आ सकती है।

Image

हार्दिक पांड्या (फोटो- AP)

Hardik Pandya fitness update: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल होने के बाद से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। वे टीम का खास हिस्सा हैं और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैच खिलाना चाहती है लेकिन स्टार खिलाड़ी को लेकर आया ताजा अपडेट फैंस को निराश करेगा। दरअसल सूत्रों के मुताबिक हार्दिक भारत-अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेलने वाले हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। सीरीज की शुरुआत मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होगी। दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा और बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 17 जनवरी को तीसरे टी20 मैच की मेजबानी करेगा।

आईपीएल 2024 में खेलेंगे हार्दिक पांड्या

हार्दिक भले ही अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेलेंगे लेकिन उनकी आईपीएल में वापसी संभव है। एक शीर्ष सूत्र ने टाइम्स नाउ को बताया, 'हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे लेकिन आईपीएल 2024 से पहले फिट हो जाएंगे।'आईपीएल में हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले महीने एमआई और गुजरात टाइटंस के बीच ट्रेड होने के बाद वह पांच बार की चैंपियन टीम में शामिल हो गए। 15 दिसंबर को फ्रेंचाइजी के नए कप्तान के रूप में नियुक्त होने के बाद आगामी सीज़न में हार्दिक मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article