मुंबई: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को पहले टी20 मुकाबले में 2 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीरीज की शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना सकी। इसके बाज श्रीलंकाई टीम को 20 ओवर में 160 रन पर ढेर करके बाजी मार ली। जीत के लिए श्रीलंका को आखिरी ओवर में 13 और आखिरी गेंद में 4 रन बनाने थे लेकिन अक्षर पटेल ने अपनी चालाकी और भारत ने कसी हुई फील्डिंग की बदौलत ऐसा मेहमान टीम को नहीं करने दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
क्रिकेट
IND vs SL 1st T20I: हार्दिक ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, बताया-अक्षर से क्यों कराई आखिरी ओवर में गेंदबाजी
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 4, 2023, 07:00 AM IST
