क्रिकेट

IPL 2026: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियन्स के खेमे से आई अच्छी खबर

आरसीबी के खिलाफ रायपुर में भिड़ंत से पहले मुंबई इंडियन्स के खेमे से अच्छी खबर आई है। पीठ की चोट से जूझ रहे कप्तान हार्दिक पांड्या टीम से जुड़े गए हैं।

Image

हार्दिक पांड्या

Photo : AP

मुंबई: कप्तान हार्दिक पांड्या रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपने अगले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले रायपुर में अपने मुंबई इंडियंस के साथियों के साथ जुड़ गए हैं। हार्दिक सोमवार को पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। कहा जा रहा है कि उनकी चोट मामूली है और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी। मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर पंड्या की एक तस्वीर के साथ लिखा,'रायपुर में चेक-इन किया।'

अंक तालिका में नौवें पायदान पर है मुंबई

मुंबई इंडियन्स की टीम का हाल आईपीएल के 19वें सीजन में बेहाल हो गया है। मुंबई को अबतक खेले 10 मैच में 3 में जीत और 7 में हार मिली है। उसके खाते में 6 अंक हैं और नेट रन रेट -0.649 का है। मुंबई इंडियन्स अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना तकरीबन खत्म हो गई है। मुंबई अपने सीजन में बाकी बचे 4 मैच जीत भी लेती है तो भी उसके खाते में अधिकतम 14 अंक होंगे जो प्लेऑफ में एंट्री कराने के लिए मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप नाकाफी होंगे।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का ऐसा रहा है प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या की कप्तानी की लगातार आलोचना हो रही है। हार्दिक का कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने तीन सीजन में 37 मैचों में खेले हैं। जिसमें से 14 में टीम को जीत मिली है जबकि 23 में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का हार्दिक की कप्तानी में जीत प्रतिशत 37.83 का है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार्दिक की कप्तानी जाना तकरीबन तय है।

मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article