क्रिकेट

हरभजन सिंह ने चुने 5 बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर, सूची में दो भारतीय पर विराट नहीं

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 4, 2023, 05:40 PM IST

भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचारों को साझा करते हैं। हरभजन का एक ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने मौजूदा दौर के 5 सबसे अच्छे टेस्ट खिलाड़ियों के बारे में बताया है।

Image

हरभजन सिंह (साभार-IANS)

KEY HIGHLIGHTS
  • हरभजन सिंह के 5 बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर
  • 5 में से दो भारतीय क्रिकेटर हैं शामिल
  • विराट कोहली को नाम सूची में नहीं

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ने एक दिन पहले यानी 3 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। हरभजन की पहचान एक बेबाक क्रिकेटर की तौर पर होती है जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देते हैं। एक बार फिर उनका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मौजूदा दौरे के 5 बेस्ट टेस्ट क्रिकेटरों के बारे में बताया है। उनके इस ट्वीट पर फैंस की तेजी से प्रतिक्रिया आ रहा है।

हरभजन ने चुने 5 बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर

हरभजन सिंह ने जो 5 टेस्ट क्रिकेटर चुने हैं, उसमें सबसे चौंकाने वाली चीज यह है कि सूची में विराट कोहली का नाम नहीं है। उनकी इस सूची में 2 भारतीय, 2 ऑस्ट्रेलियाई और एक इंग्लैंड का खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने अपनी सूची में ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन, बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, नंबर वन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं।

दरअसल हरभजन का यह जवाब जाने-माने खेल पत्रकार और कॉमेंटेटर अयाज मेनन के सवाल पर आया, जिसमें उन्होंने मौजूदा दौर के 5 बड़े टेस्ट खिलाड़ियों का नाम लिखा था। हालांकि, उन्होंने अपनी तरफ से बेन स्टोक्स और पैट कमिंस का नाम लिखा था और बाकी 3 खिलाड़ियों को चुनने की बात कही थी। लेकिन हरभजन ने अपनी सूची में न पैट कमिंस को रखा और न ही विराट कोहली और जो रूट जैसे बल्लेबाजों को जिसको लेकर फैंस ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी।

बात हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर की करें तो उन्होंने साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 103 टेस्ट मैच, 236 वनडे मैच और 28 टी20 मैच खेले हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article