क्रिकेट

Happy Birthday Dinesh Karthik: धोनी से पहले भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक आज भी डटे हैं मैदान पर, ऐसा रहा है उनका सफर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 1, 2023, 02:55 PM IST

Happy Birthday Dinesh Karthik: भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आज अपना 38वां जन्मदिन बना रहे हैं। 2004 में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक आज भी क्रिकेट के मैदान पर फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनके यादगार पारियों और रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

Image

निदहास टी20 ट्राई सीरीज में जीत के बाद दिनेश कार्तिक अपने साथ खिलाड़ी के साथ। (फोटो- रवि शास्त्री के ट्विटर से)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक का आज जन्मदिन है।
  • वे आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • दिनेश आरसीबी के स्टार बल्लेबाजों में से एक हैं।

Happy Birthday Dinesh Karthik: क्रिकेट के मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को संकट से बाहर निकाले वाले दिनेश कार्तिक आज 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 38 साल के दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए कई मैच में फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं। तूफानी पारी के लिए उनको आज भी याद किया जाता है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से पहले भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक आज भी मैदान पर टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। आईपीएल में वे आरसीबी के अलावा पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात लॉयंस और दिल्ली कैपिटल्स से खेल चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं दिनेश कार्तिक के यादगार पारियों और रिकॉर्ड्स पर।

आईपीएल 2022 में आरसीबी को कई मैचों में दिलाई थी जीत

दिनेश कार्तिक का आईपीएल 2023 में बल्ला शांत रहा, लेकिन पिछले सीजन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए दिनेश कार्तिक ने कई मैचों में अहम भूमिका निभाकर जीत दिलाई थी। आईपीएल के 15वें सीजन में दिनेश कार्तिक ने कुल 16 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। इस दौरान दिनेश कार्तिक के बल्ले से 27 चौकेऔर 22 छक्के निकले थे। वहीं, दिनेश कार्तिक के आईपीएल के ओवरऑल करियर की बात करें तो वे 242 मैचों में 132.71 की स्ट्राइक रेट से 4516 रन बना चुके हैं। इसमें कुल 20 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से 439 चौके और 139 छक्के निकले हैं, जबकि 141 कैच लपके हैं और 36 स्टंप किए हैं।

डीके ने 362 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन

दिनेश कार्तिक के निदहास टी20 ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में खेले गए तूफानी पारी आज भी उनके फैंस को याद है। भारतीय टीम के हाथ से मैच निकल चुकी थी, लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने 362.50 की स्ट्राइक रेट से महज 8 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे, जवाब में खेनने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर अंतिम गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच दिनेश कार्तिक रहे थे।

डीके का ऐसा है इंटरनेशनल क्रिकेट

5 सितंबर 2004 में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शानदार रहा। वे 94 वनडे में 9 अर्धशतकीय पारी की मदद से 1752 रन बनाए। वहीं, 26 टेस्ट के 42 पारियों में एक शतक और 7 अर्धशक की मदद से 1025 रन बनाए। इसी तरह 60 टी20 मुकाबले में एक अर्धशतक की मदद से 686 रन बनाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article