क्रिकेट

IPL 2026,गुजरात टाइटन्स (GT) फुल शेड्यूल: गुजरात टाइटन्स कब करेगी अपने अभियान की शुरुआते जानिए कब, कहां और किसके खिलाफ हैं मैच, जानें पूरा शेड्यूल

GT 2026 IPL Schedule (गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मैच शेड्यूल) Match List, Match Timings Team Squad: इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने टी20 विश्व कप 2026 के समाप्त होते ही आईपीएल 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जानिए कब, कहां और किस टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलेगी एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स? ऐसा है गुजरात की टीम के मैचों का पूरा कार्यक्रम।

Image

IPL 2026,गुजरात टाइटन्स (GT) फुल शेड्यूल: गुजरात टाइटन्स कब करेगी अपने अभियान की शुरुआते जानिए कब, कहां और किसके खिलाफ हैं मैच, जानें पूरा शेड्यूल

Gujarat Titans Full Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 के समाप्त होते ही आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च, 2026 को हो रहा है। 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके घर न्यू चंडीगढ़ में। उसक पहले चरण के बाकी के तीन मैचों में उसकी 4 अप्रैल को राजस्थान से, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ंत होगी।

आईपीएल 2026 के लिए गवर्निंग काउंसिल ने केवल 20 मैच के कार्यक्रम का ऐलान किया है। सभी टीम इस दौरान 4-4 मैच खेलेंगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तारीखों की घोषणा के ऐलान किए जाने तक बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम का ऐलान फिलहाल संभव नहीं है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू में होगा।

अपने पहले सीजन में ही खिताब जीतकर हाहाकार मचाने वाली गुजरात दूसरे सीजन में भी फाइनल पहुंची थी। साल 2022 में गुजरात ने खिताब जीता था और 2023 में उपविजेता बनी थी। हार्दिक पांड्या के गुजरात से मुंबई ट्रे़ड के जरिए आने के बाद गुजरात की टीम कमजोर हो गई और उसका कप्तान बदल गया। शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया लेकिन वो गुजरात को पुरानी लय नहीं दिला पाए। ऐसे में आइए जानते हैं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात आगामी सीजन के 14 मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी?

गुजरात टाइटन्स का IPL 2026 का पूरा कार्यक्रम (GT Full Schedule IPL 2026)

क्रमांकमैचतारीखवेन्यूसमय
1 गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स31 मार्च, 2026न्यू चंडीगढ़07:00 PM
2गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स04 अप्रैल, 2026अहमदाबाद03:00 PM
3गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स08 अप्रैल, 2026दिल्ली 07:00 PM
4गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स12 अप्रैल, 2026लखनऊ07:00 PM
5गुजरात टाइटन्स बनाम
6गुजरात टाइटन्स बनाम
7गुजरात टाइटन्स बनाम
8गुजरात टाइटन्स बनाम
9गुजरात टाइटन्स बनाम
10गुजरात टाइटन्स बनाम
11गुजरात टाइटन्स बनाम
12गुजरात टाइटन्स बनाम
13गुजरात टाइटन्स बनाम
14गुजरात टाइटन्स बनाम

गुजरात टाइटन्स की टीम(Gujarat Titans Squad Ahead of IPL 2026 Auction)

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कुमार कुशाग्र, अनुज रावज, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जयंत यादव, निशांत सिंधु, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, ईशांत शर्मा, मानव सुथार।

गुजरात का कैसा रहा था आईपीएल 2025 में प्रदर्शन

शुभमन गिल की कप्तानी में दूसरी बार खेलते हुए गुजरात टाइटन्स की टीम साल 2026 में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम लीग राउंड में 14 मैच में 9 जीत और 5 हार के साथ तीसरे पायदान पर रही थी। गुजरात को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उसका टूर्नामेंट में इस हार के साथ उसका सफर भी खत्म गया।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article