क्रिकेट

Gujarat Titans Batter: हार्दिक के जाने के बाद कैसी है गुजरात टाइटंस की बैटिंग यूनिट, देखें पूरी लिस्ट

Gujarat Titans Batter: लगातार दो सीजस में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल का यह सीजन चुनौती भरा होगा। पहले हार्दिक का जाना और फिर मोहम्मद शमी के बाहर हो जाने से टीम को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में उसके बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि मीडिल ऑर्डर में हार्दिक की कमी खलेगी।

Image

गुजरात टाइटंस बैटर लिस्ट (TNN)

Gujarat Titans Batter: गुजरात टाइटंस की टीम इस बार नए कप्तान और इस सीजन के सबसे युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी। इस टीम ने केवल 2 सीजन में वो सब हासिल किया है जो बड़ी-बड़ी टीम पिछले 16 सीजन में हासिल नहीं कर पाई है। पहले ही सीजन में चैंपियन बनने वाली इस टीम ने लगातार दूसरे सीजन भी फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, इस बार चुनौती थोड़ी अलग है और इसी चुनौती से उसे पार पाना होगा। हार्दिक के जाने के बाद मैनेजमेंट को आशीष नेहरा से खास उम्मीद होगी जिनके रणनीति को मैदान पर उतारने की जिम्मेदारी इस बार गिल के कंधों पर होगी।

आईपीएल शुरू होने से पहले झटका

गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2024 से पहले एक के बाद एक तीन बड़े झटके लगे हैं। पहले हार्दिक का जाना और फिर मोहम्मद शमी का आईपीएल से बाहर हो जाना टीम के लिए बड़ा झटका है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी शुरुआती कुछ मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में वापसी करने वाले केन विलियमसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज (GT Batter List)

केन विलियमसन चोट के कारण पिछले सीजन के शुरुआत में बाहर हो गए थे। ऐसे में उनके कंधों पर इस बार इस युवा टीम को मजबूती देने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। विलियमसन के अलावा पिछले सीजन ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल के ईर्द-गिर्द भी बल्लेबाजी निर्भर करेगी। इन दोनों के अलावा अनुभवी रिद्दिमाना साहा के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। पिछले सीजन युवा साई सुदर्शन और अभिनव मनोहर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उनसे उसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। फिनिशर के रोल में डेविड मिलर होंगे।

गुजरात टाइटंस बल्लेबाजों की सूची

बैटरदेश
शुभमन गिलभारत
केन विलियमसनन्यूजीलैंड
डेविड मिलर साउथ अफ्रीका
अभिनव मनोहरभारत
साईं सुदर्शनभारत
रिद्धिमान साहा भारत

गुरात टाइटंस स्क्वॉड (Gujarat Titans Full Squad)

डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।
End of Article