RCB बनाम GG, WPL लाइव स्कोर 2026: आरसीबी ने गुजरात को हराकर खोला जीत का पंजा, प्लेऑफ में जगह हुई पक्की
गुजरात जायंट्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव स्कोर RCB W vs GG W Live Score Today Match (आरसीबी बनाम जीजी ) WPL 2026 Live Cricket Score, Live Cricket score Aaj ke Match ka Scorecard Live Updates: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे हाफ के 12वें मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को हराकर लगातार अपनी 5वीं जीत हासिल कर ली। आरसीबी अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है जबकि गुजरात दो जीत और 3 मुकाबला हार चुकी है।
RCB बनाम GG, WPL लाइव स्कोर 2026: आरसीबी ने गुजरात को हराकर खोला जीत का पंजा, प्लेऑफ में जगह हुई पक्की
इससे पहले गौतमी नाईक के शानदार 73 रन की पारी के दम पर आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा था। गौतमी के अलावा स्मृति मंधाना ने 26 और ऋचा घोष ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली। गुजरात की ओर से काश्वी गौतम और एश्ले गार्डनर ने दो-दो विकेट चटकाए।
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमें
प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी 4 जीत के साथ टॉप पर है जबकि गुजरात की टीम 2 जीत और 2 हार के साथ नंबर 3 पर है। इस बार गुजरात की टीम अलग अंदाज में दिखी है और एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आरसीबी और गुजरात की प्लेइंग इलेवन-
गुजरात जाएंट्स प्लेइंग इलेवन- बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, शिवानी सिंह, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नडीन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल
