73 मैच की लड़ाई के बाद आखिरकार आईपीएल 2023 का कारवां अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला 28 मई को दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां सीएसके की टीम है जिसे 9 फाइनल मुकाबला खेलने का अनुभव है तो दूसरी ओर एक ऐसी टीम है जिसने दो साल में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
जिस फॉर्म से दोनों टीम गुजर रही है उसको देखते हुए फैंस को एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद होगी। एक तरफ जहां शुभमन गिल की बल्लेबाजी है तो वहीं दूसरी तरफ युवा तुषार पांडे और मथिसा पाथिराना की गेंदबाजी है। एक तरफ पावरप्ले में अपनी गेंद से सफलता दिलाने वाले मोहम्मद शमी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके सामने रुतुराज और डेवॉन कॉन्वे की जोड़ी है जो इस सीजन 600 से ज्यादा रन बना चुकी है। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
कब होगा गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला (GT vs CSK IPL Final 2023 Match date)
गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला (GT vs CSK IPL 2023 Final Match Venue)
गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला (GT vs CSK IPL 2023 Final Match Time)
गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला (GT vs CSK IPL 2023 Final Match On Tv)
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह फाइनल मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।
कहां देखें गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल फाइनल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग (GT vs CSK IPL 2023 Final Match Live Streaming)
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। यहां आप अपने पसंद के कैमरा एंगल से मैच का लुत्फ 12 भिन्न-भिन्न भाषाओं में उठा सकते हैं। इसके अलावा आफ हॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
