क्रिकेट

रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी देखकर जागे बंगाल टाइगर सौरव गांगुली, तारीफ में कही ये बात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 10, 2023, 11:06 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में छह विकेट झटकने वाले धाकड़ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करने से सौरव गांगुली खुद को नहीं रोक पाए।

Image

रविचंद्रन अश्विन और सौरव गांगुली(साभार AP/BCCI)

Photo : AP

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन मेहमान टीम उस्मान ख्वाजा की 180 और कैमरन ग्रीन की 114 रन की शतकीय पारियों की बदौलत 480 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम की मैच में वापसी कराने में स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। अश्विन ने 47.2 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 91 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए और सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।

क्लास हमेशा दिखता है

सपाट विकेट पर अश्विन की शानदार गेंदबाजी देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए। गांगुली ने अश्विन की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, अच्छी पिच पर अश्विन को इतनी शानदार गेंदबाजी करता देखकर अच्छा लगा। क्लास हमेशा दिखता है...उम्मीद है कि ये एक अच्छा टेस्ट नैट होगा। मौजूदा सीरीज में कुछ मुश्किल विकेटों पर बल्लेबाजी करने के बाद भारतीय बल्लेबाजों पास अपना जौहर दिखाने का अच्छा मौका है।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर हैं दादा की पैनी निगाह

गांगुली भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अहम मौकों पर अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूक रहे हैं। नई दिल्ली में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के बाद गांगुली ने कहा था, भारतीय टीम की दूसरे टेस्ट में जीत से उन्होंने कोई अचरज नहीं हुआ। भारतीय टीम को बधाई। पूरे मैच के दौरान किसी भी समय घुमावदार पिच पर उन्होंने विरोधी टीम से कहीं बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी की।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article