नई दिल्ली: भारत के पास इन दिनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार हो गया है। हर दिन नए खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में कुछ शानदार खिलाड़ियों की चमक फीकी पड़ती जा रही है। इन खिलाड़ियों के पास प्रतिभा तो अपार है लेकिन वो इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। शुरुआती चमक बिखेरने के बाद वो ओझल से हो गए हैं।
ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ। पृथ्वी शॉ अपने स्कूली क्रिकेट के दिनों से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। लेकिन डोपिंग मामले में बैन लगने और फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के बाद उनका टीम इंडिया में करियर डामाडोल नजर आने लगा है।
शॉ के करियर को लाना चाहिए पटरी पर वापस
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ के करियर को पटरी पर लाने के लिए अहम सलाह दी है। गंभीर का मानना है कि पृथ्वी शॉ के बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उनके करियर को पटरी पर वापस लाने की कोशिश चयनकर्ताओं और कोचों की करनी चाहिए। ये टीम मैनेजमेंट द्वारा किए जाने वाले कार्यों में से एक है। शॉ के पास अपार प्रतिभा है।राहुल द्रविड़ या सिलेक्टर्स को करनी चाहिए शॉ से बातगंभीर ने आगे कहा, मुझे उनके मामले में लगता है कि अगर सला फिटनेस और लाइफ स्टाइल का है तो चयनकर्ता या राहुल द्रविड़ में से किसी एक को उनके साथ इस बारे में चर्चा करनी चाहिए। उनके सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और उन्हें टीम के साथ रखना चाहिए। जो लोग सही दिशा में चल रहे रहे हैं उनके भारतीय दल के साथ रखना चाहिए जिससे कि उनपर सही तरह से नजर रखी जा सके। अगर आप उन्हें अकेला छोड़ देंगे तो वो कहीं भी और किसी भी दिशा में जा सकते हैं।
