क्रिकेट

BCCI को मिला नया लोकपाल, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की हुई नियुक्ति

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अरुण मिश्रा बीसीसीआई के नए लोकपाल नियुक्त किए गए हैं।

Image

जस्टिस अरुण मिश्रा

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया गया है। मिश्रा बीसीसीआई के आचार अधिकारी के रूप में भी काम करेंगे। उन्होंने सात जुलाई 2014 से दो सितंबर 2020 तक उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश की भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें दो जून 2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह एक जून 2024 तक इस पद पर रहे।

तीन सितंबर 1955 को ग्वालियर में जन्मे मिश्रा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और कलकत्ता के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश के रूप में लगभग 97,000 मामलों में फैसला सुनाया। उन्हें 25 अक्टूबर 1999 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और बाद में 26 नवंबर 2010 को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। उन्हें 14 दिसंबर 2012 को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article