क्रिकेट

IPL चैंपियन बनने पर RCB के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी बधाई संदेश लिखा

Vijay Mallya congratulate RCB: आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से शिकस्त देकर 18 साल में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल ट्रॉफी जीती। इस जीत के बाद तमाम बधाई संदेश आए जिसमें टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या का भी बधाई संदेश आया।

Image

आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम को बधाई दी

Photo : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार अपने खिताबी सूखे को खत्म किया और आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई। टूर्नामेंट की शुरुआती संस्करण से ही बेंगलुरू IPL का हिस्सा रही है। नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में अपना पहला सीजन खेलते हुए RCB ने फाइनल में 6 रन से जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर RCB के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी खिताब जीतने पर RCB को अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

विजय माल्या ने एक्स पर लिखा, "RCB आखिरकार 18 साल बाद IPL चैंपियन है। 2025 के टूर्नामेंट का शानदार अभियान। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम। बहुत-बहुत बधाई! ई साला कप नामदे !!"

माल्या के मालिक रहते हुए ही आरसीबी ने 2008 में प्री-ऑक्शन ड्राफ्ट में विराट को साइन किया था। आईपीएल 2011 की मेगा-नीलामी से पहले, विराट एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्हें फ्रैंचाइजी ने रिटेन किया था। उन्होंने 2013 से 2021 तक फ्रैंचाइजी की कप्तानी की।

विराट आईपीएल 2022 से 2024 तक फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में खेले। आईपीएल 2022 के दौरान आरसीबी में वापसी करने वाले रजत पाटीदार ने कप्तानी के मोर्चे पर उनके लिए कमाल कर दिया।

आरसीबी की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा। उन्होंने कहा, "यह जीत प्रशंसकों के लिए उतनी ही है जितनी टीम के लिए। 18 साल हो गए हैं। मैंने इस टीम को अपनी जवानी, अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैंने अपना सबकुछ दिया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा। आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद मैं भावुक हो गया था।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article