क्रिकेट

पीसीबी के बर्खास्त अध्यक्ष रमीज राजा का बड़ा खुलासा, कहा-'उनकी जान को है खतरा'

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 12:07 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बर्खास्त अध्यक्ष रमीज राजा ने बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। वो अपनी सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ कार खरीदने जा रहे हैं।

Image

रमीज राजा (साभार PCB)

Photo : Twitter

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बर्खास्त अध्यक्ष रमीज राजा ने बड़ा खुलासा किया है कि बर्खास्तगी के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। नेशनल असेंबली की स्टैंडिंग कमिटी के सामने राजा ने खुलासा किया कि उनकी जान को खतरा है। और उन्होंने इसे ध्यान में रखते हुए एक नई बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदने वाले हैं।

मेरी जान को है खतरारमीज राजा ने नेशनल असेंबली की समिति की बैठक में कहा, 'अगली बार वो बैठक में बुलेट प्रूफ कार से आएंगे क्योंकि उन्हें जान का खतरा है।' नेशनल असेंबली की समिति ने राजा को बैठक में बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी लेने के उद्देश्य से बुलाया था। जहां उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के वक्त भी मिली थी धमकी

रमीज राजा ने शमा टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान दौरे पर आई थी तब से मेरी जान को खतरा था। उन्होंने बताया, मैं आपको इस मानले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता लेकिन मार्च 2022 में जब ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान दौरे पर आई थी तब डीआईजी साहब मेरे घर आए। उनके पास एक रिपोर्ट थी जो उस दौरान बनी थी। इसके बाद बोर्ड ने बुलेट प्रूफ कार खरीदी। जिसकी कीमत पाकिस्तानी रुपयों में 1.65 करोड़ रुपये थी। वो कार अभी भी बोर्ड के पास है और मेरा उत्तराधिकारी भी उसका उपयोग कर सकता है। मुझे जान से मारने की धमकी मिली थी। जब तक आपकी जान को खतरा ना हो आप बुलेट प्रूफ गाड़ी नहीं खरीद सकते। इसीलिए मैंने वो कार खरीदी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article