क्रिकेट

विदा लेने से निराश हूं... वर्ल्ड कप 2019 में धोनी को रनआउट करने वाले कीवी खिलाड़ी ने अपने करियर को लेकर ये क्या कह दिया

Martin Guptill Statement on His Retirement: विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में एमएस धोनी को रनआउट करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने अपने संन्यास पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते थे और इस तरह से करियर पर विराम लगने से निराश हैं।

Image

मार्टिन गप्टिल। (फोटो- AP)

Photo : AP

Martin Guptill Statement on His Retirement: हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले मार्टिन गप्टिल ने कहा कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते थे और इस तरह से करियर पर विराम लगने से निराश हैं। न्यूजीलैंड के लिये खेलने वाले सीमित ओवरों के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक गप्टिल ने 198 वनडे में 18 शतक और 39 अर्धशतक समेत 7346 रन बनाये हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये 122 वनडे में 3531 रन बनाये जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं ।

गप्टिल ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिये 2022 में खेला था। जब यह स्पष्ट हो गया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट का जोर नये खिलाड़ियों पर है तो उन्होंने दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीग खेलने के लिये अपना अनुबंध छोड़ दिया। उन्हें भारत में 2023 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली और संन्यास का ऐलान करने से दो साल पहले तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली।

उन्होंने ‘ द न्यूजीलैंड हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ मैने हालात को देखकर फैसला लिया । मैं अभी न्यूजीलैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता था । मैं निराश हूं जिस तरह से मुझे संन्यास लेना पड़ा लेकिन आगे तो बढना है ।’’

विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी को रनआउट करके उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म करने वाले गुप्टिल ने कहा ,‘‘ मेरे जीवन का सबसे गौरव वाला पल था जब मुझे ब्लैक कैप मिली । मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन मैं शीर्ष पर फिर जाना चाहता था । मुझे कोई मलाल नहीं है । मैने पूरी कोशिश की और खेल का पूरा मजा लिया ।’’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article