क्रिकेट

माइकल आर्थटन ने दी भारत को मैनचेस्टर टेस्ट में इस कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की सलाह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में तीन स्पिनर्स को खिलाने की सलाह दी है। जानिए किसे मिलेगा मौका?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

मैनचेस्टर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन ने भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को अहम सलाह दी है। आर्थटन का मानना है कि भारत को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतरना चाहिए क्योंकि यहां की पिच पर कलाई के स्पिनरों को मदद मिलती रही है। भारतीय टीम को लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में 22 रन से अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई। ऐसे में मैनचेस्टर में खेला जाने वाला टेस्ट मैच बेहद अहम हो गया है। क्योंकि इस मुकाबले में हार के साथ ही सीरीज इंग्लैंड के नाम हो जाएगी। ऐसे में करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में वापसी की पुरजोर कोशिश करेगी। ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन को लेकर जमकर चर्चा चल रहा है। हालांकि टीम इंडिया इस मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

आर्थटन की रणनीति दो पेसर, तीन स्पिनर

माइक आर्थटन ने स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट में कहा,'ओल्ड ट्रैफर्ड में बीच की पिचें आमतौर पर सपाट रहती हैं और वहां लेग स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में मुझे लगता है भारत को मुकाबले में दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स साथ उतरना चाहिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को मैदान पर उतारना चाहिए। मैनचेस्टर के चौथे टेस्ट के दौरान बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा हो सकता है। लेकिन फिर भी यह एक विकल्प है जिस पर भारत को जरूर विचार करना चाहिए।'

कुलदीप कर रहे हैं मौके का इंतजार

कुलदीप यादव को सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया। बर्मिंघम टेस्ट में जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने माना था कि टीम के पास कुलदीप यादव का खिलाने का विकल्प था लेकिन टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी में गहराई को वरीयता दे रही है। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को साई सुदर्शन की जगह मौका दिया गया। लॉर्ड्स टेस्ट में भी टीम इंडिया ने वही संयोजन बनाए रखा लेकिन चौथी पारी में जीत के लिए मिले 193 रन का लक्ष्य को हासिल नहीं कर कर सका।

रहाणे ने भी की है कुलदीप को खिलाने की वकालत

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अपने यू ट्यूब चैनल पर कुलदीप यादव को खिलाने की सलाह दी है। रहाणे ने कहा, 'अगर विकेट पिछले तीन टेस्ट जैसा ही है तो कुलदीप को मैनचेस्टर में जरूर खिलाना चाहिए। आप हमेशा तेज गेंदबाजों पर निर्भर नहीं रह सकते आपके पास कोई एक खिलाड़ी ऐसा होना चाहिए जो एक लेंथ पर लंबी गेंदबाजी कर सके और रन पर लगाम लगा सके। अगर आप 25-30 रन कम बनाने के बाद विकेट चटका लेते हैं तो मैच आपके हाथ में होता है।'

भारत की संभावित प्लेइंग-11:

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल(कप्तान), ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article