क्रिकेट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक ने कहा- इंग्लैंड में ड्रॉ कराने वाली भारतीय टीम बेस्ट नहीं थी

Alaister Cook On Team India: दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने कहा कि इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ कराने वाली शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम मजबूत नहीं थी।

Image

एलेस्टर कुक

Photo : PTI

दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने कहा कि इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ कराने वाली शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम मजबूत नहीं थी।

गिल की टेस्ट कप्तान के रूप में यह पहली श्रृंखला थी। उन्होंने इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया तथा चार शतक की मदद से 754 रन बनाए। कुक ने कहा कि भारतीय टीम के बहुत मजबूत नहीं होने के कारण ही इंग्लैंड यह श्रृंखला बराबर कराने में सफल रहा था।

कुक ने यहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच के दौरान कहा, ‘‘ इंग्लैंड का टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ श्रृंखला के प्रदर्शन की बात कर रहा है। उसने भारत के खिलाफ श्रृंखला ड्रॉ कराई लेकिन यही भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से अपनी घरेलू धरती पर बुरी तरह हार गई। इसलिए

इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम कोई सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम नहीं थी।’’ इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच हारने के बाद एशेज हासिल करने की दौड़ से बाहर हो चुका है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article