क्रिकेट

इसने धक्का दिया, हमें माराः फैन ने पृथ्वी शॉ पर लगाया हिंसा का आरोप, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 16, 2023, 08:25 PM IST

Prithvi Shaw brawl controversy: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ गुरुवार को पूरे दिन सुर्खियों में रहे। ताजा विवाद उस घटना की वजह से है जिसमें उन पर एक फैन के साथ मारपीट का आरोप लग रहा है। इस फैन का आरोप है कि पृथ्वी शॉ ने उनको धक्का दिया और फिर मारा भी।

Image

पृथ्वी शॉ (screengrab)

Photo : Twitter

Prithvi Shaw Controversy: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक मुंबई के विले पार्ले ईस्ट स्थित बैरल मेंशन क्लब के बाहर देर रात पृथ्वी शॉ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। ये मामला तब हुआ जब पृथ्वी शॉ ने कुछ फैंस के साथ सेल्फी लेने से मना कर दिया था। बाद में पहचान हुई कि ये फैंस इंफ्लुएंसर सपना गिल और उनके कुछ दोस्त थे। खबरों के मुताबिक सपना गिल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने पृथ्वी शॉ पर हमला करने को लेकर शिकायत दर्ज की है। वहीं, जिन फैंस पर आरोप लग रहा है उनके द्वारा लिए गए एक वीडियो में ऐसा नजर आ रहा है कि जिन पर आरोप लगा है वही फैन क्रिकेटर पर हिंसा का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वो पृथ्वी शॉ ही थे जिन्होंने धक्का मारा और मारपीट की।

इस वीडियो में इंफ्लुएंसर और उसका दोस्त कहता सुनाई देता है कि, "इसके दोस्तों ने हम लोगों को क्लब में मारा। हम भी यहां पार्टी करने आए हैं। मैंने इसका वीडियो बनाया, फिर उसने मेरा फोन छीना और मुझको धक्का दिया। इन लोगों ने हमको मारा। इसके दोस्त लोग हमको मारकर भाग गए।"

ये भी खबर मिली है कि पृथ्वी शॉ द्वारा सेल्फी देने के लिए मना करने पर गुस्से में फैंस ने क्रिकेटर के दोस्त की कार पर हमला किया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें क्रिकेटर पृथ्वी शॉ उस फैन से बचने का प्रयास कर रहे हैं जो बेसबॉल बैट लेकर उनकी तरफ आ रहा है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article