क्रिकेट

IND vs SL: तो इस वजह से मैदान पर नहीं उतर सके भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 3, 2023, 08:45 PM IST

Why Arshdeep Singh did not play in IND vs SL 1st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शिवम मावी को डेब्यू करने का मौका मिल गया क्योंकि भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह इस मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किए गए। सब जानना चाहते हैं कि आखिर अर्शदीप क्यों नहीं खेले। आइए जानते हैं इसका जवाब।

Image

अर्शदीप सिंह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच
  • मुंबई टी20 में मैदान पर नहीं उतरे अर्शदीप सिंह
  • अर्शदीप सिंह चयन के लिए क्यों उपलब्ध नहीं थे, बोर्ड ने बताई वजह

IND vs SL 1st T20, Why Arshdeep Singh is not playing? : टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आखिर भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह क्यों नहीं खेल रहे हैं, जबकि वो पिछले कुछ समय में भारतीय पेस अटैक के सबसे शानदार गेंदबाजों के रूप में उभरे हैं। आखिर क्यों उनको प्लेइंग-11 में शामिल ना करके शिवम मावी (Shivam Mavi) को डेब्यू को मौका दिया गया। आइए जानते हैं इसकी वजह।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम में अर्शदीप सिंह को इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि वो बीमार थे और अभी तक वो पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए वो प्लेइंग-11 में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसको लेकर एक आधिकारिक ट्वीट में सूचना भी जारी की थी।

बोर्ड ने अपने इस ट्वीट में लिखा- "नोट- अर्शदीप सिंह श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वो अपनी बीमारी से अभी पूरी तरह उबर नहींं पाए हैं।"

पहले टी20 में उतरी भारतीय टी20 टीम इस प्रकार है

भारतः हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल (डेब्यू), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवल मावी (डेब्यू), युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article