क्रिकेट

EXPLAINED: यूएसए का वीजा नहीं मिलने के बावजूद T20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं संदीप लामिछाने, जानें कैसे

Sandeep Lamichhane in T20 World Cup 2024: रेप के केस में हाईकोर्ट द्वारा बरी किए गए नेपाल से स्टार प्लेयर संदीप लामिछाने के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले बुरी खबर आई है। दरअसल यूएसए ने उन्हें वीजा देने स इंकार कर दिया है। इसके बावजूद वे विश्वकप में भाग ले सकते हैं।

Image

संदीप लामिछाने (Nepal cricket x)

Sandeep Lamichhane Visa Denied: संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने की चाह रख रहे नेपाल के धाकड़ खिलाड़ी संदीप लामिछाने के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रेप के केस में हाईकोर्ट द्वारा बरी किए गए नेपाल से स्टार प्लेयर को यूएसए का वीजा नहीं मिला है। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल है। भले ही यूएसए का वीजा नहीं मिला हो लेकिन फिर भी संदीप विश्वकप में अपनी टीम की ओर से धमाल मचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

बलात्कार के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद लामिछाने को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि जैसे ही कोर्ट ने संदीप को निर्दोष साबित किया तो उन्हें टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए मंजूरी दे दी गई। फैसले के बाद क्रिकेट नेपाल के अध्यक्ष ने कहा था कि वे टी20 विश्व कप के लिए लामिछाने को टीम में शामिल करने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और यूएसए ने उन्हें वीजा देने के लिए इंकार कर दिया है।हालांकि 25 मई तक टीमों में बदलाव हो सकता है।

संदीप लामिछाने कैसे खेल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप?

टी20 वर्ल्ड कप का आय़ोजन यूएसए के साथ-साथ वेस्टइंडीज में भी किया जा रहा है। वेस्टइंडीज में अलग-अलग कैरेबियाई देश हैं जिनके वीजा नियम अलग हैं। ऐसे में भले ही यूएसए ने संदीप को वीजा नहीं मिला हो लेकिन अगर ये कैरेबियाई देश उन्हें मंजूरी दे देते हैं तो संदीप टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि वे यूएसए में होने वाले मैचों में भाग नहीं ले पाएंगे।

नेपाल को लीग स्टेज में 4 मैच खेलने हैं। इसमें नीदरलैंड और नेपाल के खिलाफ मैच अमेरिका में खेले जाएंगे। वहीं द.अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। ऐसे में लामिछाने 2 कैरेबियाई देश के दो मैचों में भाग लेकर टीम के लिए कमाल कर सकते हैं। जब लामिछाने को दोषी करार दिया गया था तब भी वे कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे ऐसे में उनका अनुभव यहां पर काम आ सकता है। अब ये देखना होगा कि वे टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं कि नहीं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article