क्रिकेट

T20 World Cup 2024: बर्दाश्त करने की भी हद होती है...पाकिस्तानी टीम पर भड़के वसीम अकरम

वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शर्मनाक प्रदर्शन को देखते हुए पीसीबी अध्यक्ष से कड़े निर्णय करने और टीम में बड़े बदलाव की मांग की है। जानिए अकरम ने क्या कहा?

Image

वसीम अकरम(साभार ICC/T20 World Cup)

न्यूयॉर्क: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में अबतक शर्मनाक प्रदर्शन रहा है। ग्रुप ए में शामिल बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को पहले ही मैच में करारा झटका लगा और अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर तक गए मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने उन्हें 119 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तानी टीम 120 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 6 रन से मैच गंवा दिया।

पीसीबी अध्यक्ष से की साहसी निर्णय करने की मांग

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी टीम प्रशंसकों और आलोचकों के निशाने पर आ गई है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी भी टीम के प्रदर्शन पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पर्व कप्तान वसीम अकरम ने टीम को आड़े हाथ लिया और पीसीबी अध्यक्ष से भविष्य को ध्यान में रखते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

टीम में बड़े बदलाव की है जरूरत

वसीम अकरम ने टीम की आलोचना करते हुए कहा, बर्दाश्त करने की हद होती है। बहुत हो चुका अब टीम में बदलाव की जरूरत है। हमें नई टीम का गठन करन चाहिए जिसमें छह-सात नए खिलाड़ी हों। हार के बावजूद हमें उनका समर्थन करना चाहिए जिससे कि वो एक टीम के रूप में विकसित हो सके। पीसीबी अध्यक्ष के सामने साहिसक कदम उठाने का वक्त आ गया है। हम लगातार सुनते रहते हैं कि ये खिलाड़ी उस खिलाड़ी से बात नहीं कर रहा है वो खिलाड़ी उससे बाद नहीं कर रहा है। ये सब ठीक नहीं है।

पाकिस्तान नहीं पहुंचेगा सुपर-8 राउंड में

अकरम ने आगे कहा, भारत पाकिस्तान मुकाबले की पिच न्यूयॉर्क की सबसे अच्छी पच थी। पिच इतनी मुश्किल नहीं थीं। म यह अब तक की सबसे अच्छी न्यूयॉर्क पिच थी, यह इतनी मुश्किल नहीं थी। 120 रन का पीछा करना कितना मुश्किल था? इस प्रदर्शन के बाद, मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान सुपर 8 में जा सकता है।

हम सुनते रहते हैं कि यह आदमी उस आदमी से बात नहीं कर रहा है, या वह आदमी उससे बात नहीं कर रहा है। यह अब तक की सबसे अच्छी न्यूयॉर्क पिच थी, यह इतनी मुश्किल नहीं थी। 120 रन का पीछा करना कितना मुश्किल था? इस प्रदर्शन के बाद, मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान सुपर 8 में जाने का हकदार है

बहुत हो गया। अब हमें बदलाव की जरूरत है। एक नई टीम लाएं - छह से सात खिलाड़ी और फिर हार के बाद भी उनका साथ दें ताकि वे एक टीम के रूप में विकसित हो सकें। पीसीबी चेयरमैन के लिए एक साहसिक कदम उठाने का समय आ गया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article