क्रिकेट

ENG vs NZ 2nd Test Day 2 Highlights: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने 222 रन पर गंवाए 6 विकेट

न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Image

ग्लेन फिलिप्स

Photo : AP

लंदन: न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत 391 रन बनाने में सफल रही। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 222 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 169 रन आगे है। जॉर्डन कॉक्स 22 और जोफ्रा आर्चर 0 रन बनाकर नाबाद हैं। कीवी गेंदबाजों का सामना इंग्लैंड के बल्लेबाज नहीं कर सके। अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे एमिलो गे ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। वही कप्तान जो रूट ने 46 रन की पारी खेली।

मैच के दूसरे दिन की शुरुआत 7 विकेट पर 291 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ग्लेन फिलिप्स 49 और काइल जैमीमस 6 ने पारी को आगे बढ़ाया। फिलिप्स ने अपना अर्धशतक 76 गेंद में दिन 10 चौके की मदद से पूरा किया। दोनों ने टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों स्कोर को 367 रन तक ले गए। जैमीसन को बैथेल ने बोल्ड करके इंग्लैंड को आठवीं सफलता दिलाई। जैमीसन 41(48) रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

फिलिप्स ने जड़ा शतक, न्यूजीलैंड ने बनाए 391 रन

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और टीम को 400 रन के करीब ले गए। फिलिप्स ने अपना शतक 133 गेंद में 18 चौके जड़कर पूरा कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम 391 रन बनाकर ढेर हो गई। ग्लेन फिलिप्स 100(135) रन बनाकर फिशर की गेंद पर कैच दे बैठे। मैट हेनरी 5 रन बनाकर आर्चर की गेंद पर कैच दे बैठे। विल ओ'रूर्के 0(2) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जैकब बैथल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 2-2 जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, सोनी बाकेर ने 2-2 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड को 391 रन पर ढेर करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेन डकेट और एमिली गे ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। आठवें ओवर में डकेट 25 गेंद में 36 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जैकब बैथेल को स्मिथ ने विकेट के पीछे कैच करा दिया वो 9 रन बना सके। 68 रन पर इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवा दिए थे।

इंग्लैंड ने बनाए 6 विकेट पर 222 रन

इसके बाद दो रूट का साथ गे को मिला। जोनों ने टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया। 142 रन के स्कोर पर गे को ओ'रूर्के ने विकेट के पीछे कैच करा दिया। वो 53 रन बना सके। इसके बाद जो रूट भी 46 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद हैरी ब्रूक को भी हेनरी ने एलबीडब्लू कर दिया। उन्होंने 24(32) रन बनाए। 177 रन पर 5 विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम बैकफुट में नजर आने लगी। ऐसे में जैम्स रयू को ओ'रूर्के ने कैच कराकर छठा झटका दिया। रयू 24(51) रन बना सके। इसके बाद और कोई विकेट इंग्लैंड का नहीं गिरा। दिन का अंत इंग्लैंड ने 222 रन पर 6 विकेट के साथ किया। जॉर्डन कॉक्स 22 और जोफ्रा आर्चर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article