क्रिकेट

VIDEO: जिस बोलैंड के सामने पस्त हुई टीम इंडिया, जो रूट ने उन्हीं की गेंद पर जड़ा अनोखा छक्का

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 16, 2023, 10:27 PM IST

ENG vs AUS 1st Test, Joe Root reverse scoop: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम में आज से शुरू हुए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन काफी कुछ देखने को मिल गया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने जबरदस्त परीक्षा ली लेकिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने भी करारा जवाब दिया। खासतौर पर जो रूट ने, जिनका एक शॉट खूब चर्चा में है।

Image

जो रूट (AP)

ENG vs AUS 1st Test, Ashes Series 2023, Joe Root reverse scoop: बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच शुरू हुए प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को काफी दिलचस्प चीजें हुईं। चाहे वो हैरी ब्रुक का अजीब ढंग से बोल्ड होना हो, जॉनी बेरिस्टो की टेस्ट में टी20 वाली 78 रन की पारी हो या फिर जो रूट का धमाकेदार शतक। इसी बीच जो रूट ने भी एक कमाल का शॉट खेला जो भारतीय बल्लेबाजों को भी देखना चाहिए, क्योंकि ये शॉट उसी गेंदबाज के खिलाफ था जिसने WTC फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों को हैरान-परेशान कर रखा था।

हम यहां बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की, जिन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कुछ ही दिन पहले इंग्लैंड की ही जमीन पर खूब परेशान किया था। शुभमन गिल जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज तो दोनों पारियों में उनको अपना विकेट गंवा बैठे थे। वहीं अब इंग्लैंड की टीम ने बोलैंड के खिलाफ शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की। जबकि जो रूट तो उनके खिलाफ इतनी आसानी से खेलते दिखे मानो वो अभ्यास कर रहे हों।

इंग्लैंड की इस पारी के दौरान स्कॉट बोलैंड की एक अच्छी व तेज रफ्तार गेंद पर जो रूट ने बेहतरीन अंदाज में अपना स्टांस बदला और स्विच हिट अंदाज में एक शानदार रिवर्स स्कूप शॉट खेला और गेंद को सीधे बाउंड्री पार छक्के के लिए भेज दिया।

देखिए उस शानदार सिक्सर का वीडियो

जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को संभाला बल्कि एक छोर पर खड़े होकर लगातार आक्रमण करते-करते 145 गेंदों में अपने शतक तक जा पहुंचे। रूट ने अपने शतक के लिए 2 छक्कों और 7 चौकों का सहारा लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article