क्रिकेट

Harry Brook IPL Auction 2023: 20 मैच खेला हुआ 23 साल का अंग्रेज ले उड़ा 13.25 करोड़ रुपये

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 23, 2022, 03:28 PM IST

Harry Brook IPL Auction 2023: इंग्लैंड के 23 साल के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गुना कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है।

Image

हैरी ब्रूक

कोच्चि: टी20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के 23 वर्षीय बल्लेबाज हैरी ब्रूक(Harry Brook) 1.50 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 गुना कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत हासिल हुई है।

ऐसा रहा है ब्रूक का टी20 करियर

हैरी ब्रूक का टी20 करियर शानदार रहा है। अब तक खेले 99 टी20 मैच की 93 पारियों में ब्रूक ने 33.77 के औसत से 3432 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 9 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 102* रन रहा है।

इंग्लैंड के लिए खेले हैं 20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच

हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के 20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। जिसकी 17 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 372 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.57 का और स्ट्राइक रेट 137.77 का रहा है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय टी20 में एक अर्धशतक जड़ा है। 81 रन नाबाद उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।

हैरी ब्रूक ने हालिया पाकिस्तान दौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन शतक सीरीज में जड़े थे। इंग्लैंड की सीरीज में 3-0 के अंतर से जीत में ब्रूक ने अहम योगदान दिया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article